फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   high speed internet in every village

हर गांव में हाईस्पीड इंटरनेट जल्द

Thu, 20 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 20 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
high speed internet in every village
जिला पंचायत सभागार में निगरानी समिति की बैठक में मौजूद सांसद पंकज चौधरी,डीएम,सीडीओ व समस्त विधायक। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि गांव में ही जरूरी प्रमाणपत्र प्राप्त करने व अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने या आॅनलाइन आवेदन के लिए जिले के सभी गांवों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति तथा डीआरडीए की शासी निकाय की बैठक में उन्होंने बताया कि इस दिशा में कार्य भी शुरू हो गया है। परतावल ब्लाक के 76 एवं महराजगंज ब्लाक की 58 पंचायतों को आप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए केबल पड़ गया है तथा टेस्टिंग की जा रही है। इसके साथ ही सिसवा, फरेंदा, पनियरा को 3जी सेवा से जोड़ने का काम चल रहा है। उन्होंने बीएसएनएल के जेटीओ एसके मिश्रा को सोनौली, नौतनवा एवं अन्य दूरस्थ स्थानों पर फोन सेवा में सुधार का निर्देश दिया।       
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि जिले के विकास के लिए हम सभी को मिल जुलकर प्रयास करना होगा। सभी विभागीय अधिकारी अपने कार्यालयों एवं कार्यक्रम के क्रियान्वयन में आने वाली दिक्कतों को लिखकर दे। उन्हें दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।       सीएमओ डा. आरके तिवारी को जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। डाॅक्टर एवं स्टाफ की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद का लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ किसानों को दिलाएं। सर्व शिक्षा अभियान में उन्होंने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश दिया है।       
विज्ञापन


डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने सबका आभार जताया। कहा कि वन टांगिया के 18 गांव में स्कूल खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। 20 मार्च को ओलावृष्टि से प्रभावित 26 गांव के किसानों के मुआवाजे के लिए शासन से 3.03 करोड़ रुपये आ गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, ज्ञानंेद्र सिंह, प्रेमसागर पटेल, अमनमणि त्रिपाठी, एलएमसी प्रतिनिधि दयारथ प्रसाद विश्वकर्मा, त्रियुगी नारायण त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख हरिशंकर वर्मा, राम प्रकाश सिंह, उदय प्रताप सिंह, प्रधान श्रद्धा त्रिपाठी, विनीत पांडेय आदि ने संबोधित किया। संचालन डीएसटीओ दीपक पांडेय तथा पीडी आरएम उपाध्याय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सीडीओ रामनेवास एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed