{"_id":"69b12736b3c63aedb309afbd","slug":"high-speed-bike-collides-with-pole-in-maharajganj-uncle-dies-nephew-injured-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, मामा की मौत- भांजा घायल; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, मामा की मौत- भांजा घायल; हालत गंभीर
Wed, 11 Mar 2026 01:56 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:56 PM IST
सार
कुशीनगर जिले के अंबे चौक पड़रौना कस्बा निवासी अमित निषाद (19) अपनी बाइक से अपने भांजे भोलू निषाद (16) निवासी पचरूखिया तिवारी थाना भिटौली को लेकर पिपराइच की तरफ गया था। देर रात करीब 11 बजे दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान धनहा नायक गांव के समीप तेज रफ्तार के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई।
विज्ञापन
घटनास्थल और मौके पर खड़ी बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-पिपराइच मार्ग पर धनहा नायक गांव के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के अंबे चौक पड़रौना कस्बा निवासी अमित निषाद (19) अपनी बाइक से अपने भांजे भोलू निषाद (16) निवासी पचरूखिया तिवारी थाना भिटौली को लेकर पिपराइच की तरफ गया था। देर रात करीब 11 बजे दोनों वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान धनहा नायक गांव के समीप तेज रफ्तार के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमित निषाद को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर रूप से घायल भोलू निषाद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।