{"_id":"644d668e5e8f161d4f0d7ef4","slug":"heroin-smuggling-maharajganj-news-c-7-1-145804-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन तस्करी : कोड वर्ड में होता है लेन-देन, कट यानी पैक...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन तस्करी : कोड वर्ड में होता है लेन-देन, कट यानी पैक...
Sun, 30 Apr 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल से लगी सीमा पर अक्सर बरामद होती है हेरोइन, बड़ी खेप नहीं लगती हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हेरोइन के धंधे में छोटे लोग पकड़ लिए जाते हैं, बड़ों तक पुलिस नहीं पहुंच पाती है। कोड वर्ड में पूरा खेल होता है। जब तक कोई समझेगा, तब तक तस्कर अपना काम कर किनारा कस लेते हैं। सरहद पर या कस्बे में अक्सर हेरोइन तस्कर पकड़े जाते हैं।
गुजरे वक्त की बरामदगी यह बयां कर रही है कि सुरक्षा एजेंसियों के हाथ कम मात्रा में हेरोइन ले जाने वाले लगते हैं। इसका स्टोर करने वालों तक पुलिस नहीं पहुंच पाती है। हेरोइन तस्करी के सिंडिकेट में पूरी चेन जुटी रहती है। कोड वर्ड में पूरा खेल होता है।
सूत्र बताते हैं कि कट यानी छोटा पैक 400 रुपये, सिगरेट 1600, गुटखा 2100 और मेन बोलने पर 2100 रुपये देने होते हैं। इस तरह से इसकी खरीद होती है। सबसे ज्यादा इसका प्रयोग करने वाले ही दबोचे गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में बरामदगी यह बता रही है कि हेरोइन आसानी से मिल जा रही है।
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र में पकड़े जाने वाले लोगों में ज्यादातर वे होते हैं, जो स्वयं प्रयोग के लिए ले जाते हैं। पुड़िया बनाकर नशे के लिए ले जाने वाले युवक सुरक्षा कर्मियों की नजरों से नहीं बच पाते हैं। पुलिस और एसएसबी के जवान लगातार इस धंधे पर रोक लगाने के लिए अपने सूत्रों के सहारे इसमें लिप्त बड़े तस्करों को पकड़ने की फिराक में रहते हैं।
सोनौली के साथ नेपाल के भैरहवा, बुटवल और बाॅर्डर से सटे गांवों के हजारों युवा, युवतियां नशे की चपेट में हैं। इनमें 16 से 35 साल के लोग शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि सीमा क्षेत्र के कुछ गांवों में मादक पदार्थों के लिए कुछ चुनिंदा सेंटर हैं। जहां से युवाओं को मादक पदार्थ दिए जाते हैं।
मादक पदार्थों का सेवन करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और इसका ही फायदा इलाके के मादक पदार्थों के तस्कर उठा रहे हैं। यह धंधा भारत ही नहीं बल्कि नेपाल के भी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है।
स्थानीय स्तर पर कोई निर्धारित दर नहीं
हेरोइन की दर एक लाख रुपये प्रतिग्राम अंतराष्ट्रीय कीमत है। स्थानीय की कोई दर नहीं है। 400 से 2500 रुपये तक की पुड़िया बेची जाती है। इसका प्रयोग करने वाले अपने हिसाब से खरीदते हैं।
कभी श्यामकाट तो कभी गली नंबर में दो पकड़ गए
22 अप्रैल 2023 को श्यामकाट गांव के रास्ते भारत से नेपाल की तरफ जाते एक युवक दिखाई दिया। उसे टीम ने रोक कर जांच की तो उसके पास 15 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमित मद्धेशिया निवासी घनश्याम नगर नौतनवां बताया था।
15 मार्च 2023 को सोनौली दो नंबर गली में 12 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया थ। पूछताछ में उसने अपना नाम अनवर अली निवासी बेथरी रूपनदेही नेपाल बताया था।
कब, कहां, कितनी हुई हेरोइन की बरामदगी
24 दिसंबर 2022 को सोनौली बस डिपो के पीछे 13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। युवक ने अपना नाम वीरेंद्र गोसाई निवासी कपिलवस्तु, नेपाल बताया था। 05 नवंबर 2023 को सोनौली बस डिपो के पास 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कयामुद्दीन उर्फ छोटू उर्फ टाइगर निवासी थाना पोखरिया, जिला बारा, नेपाल बताया था। 20 अक्तूबर 2022 को फरेनिया गांव के पास 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। मेन रोड पर तलाशी के दौरान 20 ग्राम हेरोइन के साथ मोहम्मद जलील और दिनेश लोध निवासी माधव राम नगर सोनौली को गिरफ्तार किया गया था। 19 अक्तूबर 2022 को श्यामकाट से 30 ग्राम हेरोइन के साथ एसएसबी कैंप सोनौली के पीछे के रास्ते तीरथ गुप्ता निवासी चड़लहा थाना नौतनवा और शफी मोहम्मद निवासी चौतरवा थाना नौतनवा को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। 28 अगस्त 2022 को सेमरहवा गांव के पास 15 ग्राम हेरोइन के साथ सत्यम मद्धेशिया निवासी पुरैनिया कोतवाली सोनौली को गिरफ्तार किया गया था। अमित जायसवाल और दुर्गेश को 45 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। 22 अगस्त 2022 को श्यामकाट बगीचे के पास 30 ग्राम इस्तियाक अली निवासी सिद्धार्थनगर और 14 ग्राम हेरोइन के साथ बेलास निवासी कैलास नगर, कोतवाली सोनौली को गिरफ्तार किया गया था। 26 अप्रैल 2022 को श्यामकाट गांव के निकट भारत से नेपाल जा रहे संदीप गुरुंग निवासी बुटवल नेपाल के पास से 32.5 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया था। 23 अप्रैल 2022 को घनश्याम नगर में 20.75 ग्राम हेरोइन के साथ अजय सिंह छेत्री निवासी भैरहवा नेपाल को गिरफ्तार किया गया था। 09 अप्रैल 2022 को धोधहरा गांव के पास 26 ग्राम स्मैक के साथ विशाल वर्मा निवासी मधुबन नगर नौतनवां को गिरफ्तार किया गया था। 02 फरवरी 2022 को एसएसबी रोड के पास 25 ग्राम हेरोइन के साथ शाहआलम निवासी सीमालीपुर कोतवाली सोनौली को गिरफ्तार किया गया था।
कोट
पुलिस और एसएसबी के जवान लगातार इस धंधे पर रोक लगाने में लगे हैं। अपने सूत्रों के सहारे इस धंधे में लिप्त बड़े लोगों को पकड़ने की कोशिश जारी है। चौकसी की वजह से सीमा पर ही आरोपी दबोच लिए जाते हैं।
-अजय सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी, नौतनवां
नेपाल के इन शहरों में होती है खपत
नेपाल में चोरी-छिपे हेरोइन पहुंचाई जाती है। नेपाल के पोखरा, नारायण घाट काठमांडो, बागलूनग, तानसेन, पाल्पा बुटवल, लुम्बिनी और भैरहवा में इसकी काफी खपत है। ड्रग्स के मामले में पहले नंबर पर पोखरा और पाल्पा दूसरे काठमांडो तीसरे, चौथे पर बागमती, पांचवें पर लुम्बिनी है। यहां से लेकर आते हैं। नेपाली नागरिक के पकड़े जाने पर कम से कम आठ वर्ष की सजा का प्रावधान है। विदेशी नागरिक के पकड़े जाने पर 20 वर्ष सजा का नियम है।