फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   help desk

लोक अदालत के लिए हेल्प डेस्क खुला

Sat, 22 Oct 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
help desk
दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी लेकर सहायता केन्द्र का फीता काट कर उदघाटन करते जिला जज भोपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। 12 नवम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार तथा आम जनता को अधिक से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तरफ से दीवानी न्यायालय परिसर में मै आपकी क्या सहायता कर सकता हूं काउंटर की स्थापना की गई। 
विज्ञापन


उद्घाटन जिला जज भोपाल सिंह फीता काटकर किया।  उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य दीवानी न्यायालय में आने वाली आम जनता को राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में सही जानकारी देना हैं। उनको अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है। जिससे किसी भी व्यक्ति को जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकना न पड़े।
विज्ञापन


इस अवसर पर अपर जिला जज कोर्ट नम्बर 3 राजेन्द्र कुमार, अपर जिला जज कोर्ट नम्बर-1 गोविन्द बल्लभ शर्मा, अपर जिला जज कोर्ट नम्बर चार संजय डे, अपर जिला जज कोर्ट नम्बर दो योगेन्द्र राम गुप्ता, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम देवेन्द्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीराम किशोर सिविल जज, वरिष्ठ खण्ड त्वरित न्यायालय सर्वजीत कुमार सिंह, सिविल जज अवर खण्ड अभय कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष एवं मंत्री बार एसोसिएशन अन्य वरिष्ठ अधिवक्तागण, कर्मचारी तथा भारी संख्या में वादकारीगण उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंश्योंरेंस कंपनी के अधिकारियों की प्री ट्रायल बैठक ः12 नवम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकारवादों के अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित कराऐ जाने के संबंध में जनपद न्यायाधीश भोपाल सिंह की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय के सभाकक्ष में सभी इंश्योरेंस कम्पनी के अधिकारियों की प्री-ट्रायल बैठक हुई।


बैठक में संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों को सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने का निर्देशित किया गया।  अपर जिला जज कोर्ट नम्बर-3 राजेन्द्र कुमार, अपर जिला जज कोर्ट नम्बर-4 संजय डे, अपर जिला जज कोर्ट नम्बर दो योगेन्द्रराम गुप्ता, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम देवेन्द्र सिंह, सिविल जज वरिष्ठ खण्ड त्वरित न्यायालय सर्वजीत कुमार सिंह तथा सयुनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी के प्रतिनिधि रवीन्द्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed