{"_id":"57f6a05b4f1c1b7d562703b3","slug":"heavy-rains-submerged-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से सड़के पानी में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से सड़के पानी में डूबी
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
भारी बारिश
- फोटो : अमर उजाला
तेज हवाओं के बीच बृहस्पतिवार की भोर में हुई भारी बारिश से मौसम तो काफी खुशनुमा हो गया। नगर की सड़कों पर कई जगह जल भराव हो गया। इससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं लोहियानगर और शास्त्रीनगर मुहल्ले के दुकानों में घुस गया। त्योहारी सीजन में बाजार में पानी भर जाने दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ है।
भारी बारिश से नगर में कई मुहल्लों सहित नगर की मुख्य सड़क पर कई जगह जल भराव हो गया और उफन रहे नाले का पानी लोहियानगर और शास्त्रीनगर मुहल्ले के दुकानों में घुस गया। इससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन चौराहे की मुख्य सड़क पर लगभग चार सौ मीटर तक एवं रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर घुटने भर से ज्यादा पानी भर गया। इससे यात्रियों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश होने से किसान चिंतित
ठूठीबारी। क्षेत्र में वृहस्पतिवार की सुबह गरज तड़क के साथ झमाझम बारिश हुआ। इससे मौसम सुहावना हो गया वहीं क्षेत्र के किसान अपने खेत में तैयार धान की फसल को लेकर चिंतित है कही कही तेज बारिश और हवा चलने के कारण धान की तैयार फसल जमीन पर पसर गया है जिससे किसान चिंतित है।