फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Healthy Women Empowered Family Campaign launched on Modi's birthday

Maharajganj News: मोदी के जन्मदिन पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू

Thu, 18 Sep 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Healthy Women Empowered Family Campaign launched on Modi's birthday
सिसवा/घुघली/मिठौरा/धानी बाजार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को दिखाया गया।
विज्ञापन

सिसवा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी ईश्वरचंद विद्या सागर ने आशा कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि सभी महिलाओं के लिए चिकित्सा, जांच व स्वास्थ्य सुविधाएं और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना इस अभियान का उद्देश्य है। इस दौरान अस्पताल के सभागार में प्रधानमंत्री के संबोधन का जीवंत प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर भाजपा एसटी मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री धर्मनाथ खरवार, मदन राजभर, राकेश कन्नौजिया, मनीष शर्मा, विश्वजीत चौबे, शैलेश पांडेय, आशुतोष पटेल, सुरेश राय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पंडित कमलाकांत बसंती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के दौरान महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन घुघली के चेयरमैन संतोष कुमार जायसवाल और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व नगर अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ने गोद भराई कार्यक्रम भी किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. अमित बिक्रम सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. राकेश मोहन शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वेदप्रकाश चौरसिया, राधेश्याम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सीएचसी धानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया। पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन अस्पताल के मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मनाया। इस मौके पर उन्होंने मरीजों में मिष्ठान्न और फलाहार का वितरण किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक धानी डॉ. प्रकाश चंद चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धानी योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी , चंदन मद्धेशिया, डॉ. कुंवरपाल सिंह, गुलाब चौरसिया मौजूद रहे।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक परिसर में प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा राम हरख गुप्त ने स्वच्छता अभियान के तहत परिसर की साफ-सफाई की। मिठौरा बाजार के बूथ नंबर-303 पर काली मंदिर में स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर परिसर में भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं ने सफाई की। इस अवसर पर अमरेन्द्र मणि पांडेय, श्रवण कुमार, बन्टु निगम, प्रकाश कन्नौजिया बिरजू कन्नौजिया व अन्य उपस्थित रहे। संवाद

पौधारोपण कर पीएम का मनाया गया जन्मदिन : सोनौरामजानकी मंदिर परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर वन विभाग के अधिकारियों ने पौधारोपण किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी आरपी सिंह और बाबा शिव नारायण दास के नेतृत्व में 11 पौधे रोपे गए। इस मौके पर राकेश कुमार उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, जितेंद्र कुमार गौंड़, अंकित कुमार राय, कुलदीप द्विवेदी, शिवशंकर उपाध्याय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article