फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health teams to get treatment in the villages

गांवों में पहुंचकर इलाज करेंगी स्वास्थ्य टीमें

Fri, 29 Jun 2018 12:10 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 29 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Health teams to get treatment in the villages
गांवों में पहुंचकर इलाज करेंगी स्वास्थ्य टीमें - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए संक्रामक बीमारियों पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 12 टीमों का गठन किया है। टीमों में शामिल स्वास्थ्य कर्मी संक्रामक बीमारी फैलने पर गांवों में पहुंचकर मरीज का इलाज शुरू करेंगी। साथ ही लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूक भी करेंगी। लोगों को रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए आशा कार्यकर्ता भी लगाए जाएंगे। जिले में 14 सीएचसी, 12 पीएचसी और 32 न्यू पीएचसी हैं।              
विज्ञापन


 डॉक्टर राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि दूषित जल के सेवन से सर्वाधिक बीमारियां होती हैं। इससे डायरिया, उल्टी दस्त, मलेरिया, दिमागी बुखार आदि बीमारियां फैलती हैं। इन बीमारियों की चपेट में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। समय से इलाज नहीं होने के कारण कुछ लोगों की जान का खतरा भी होता है। इसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संक्रामक बीमारियों की रोक थाम के लिए 12 टीमों का गठन किया है।टीम में एक डॉक्टर, फील्ड वर्कर व एक फार्मासिस्ट शामिल हैं। दो-दो टीमों को प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात किया गया है। इसके अलावा आशा, एएनएम को भी लगाया गया है। जो अपने - अपने क्षेत्रों में लोगों को दूषित के सेवन से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी, साथ ही लोगों को दूषित जल के सेवन से मना करेंगी।  इसके साथ ही गांवों में हैंडपंप में क्लोरीन की गोलियां डालने के लिए जागरूक करेंगी। इसके बावजूद किसी गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की जानकारी होगी, तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गठित टीमों के अलावा स्थानीय पीएचसी पर देंगी। इसके बाद टीम वहां पहुंचकर मरीजों का इलाज शुरू कर देगी। किसी गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की सूचना मिलने पर निर्धारित टीमों के अलावा जरूरत पड़ने पर जिले की भी टीम वहां पहुंचेगी। चिकित्सकों की तरफ से बारिश के मौसम में लोगों को सुझाव दिया गया है कि एक बाल्टी पानी में एक क्लोरीन की गोली डालकर पानी को विसंक्रमित करें। इसके बाद ही इसका सेवन करें। ऐसा करने से जल जनित बीमारियों से बचा जा सकता है। कहा कि बरसात में स्वस्थ रहने के लिए एहतियात बरतना जरूरी है। एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि संक्रामक बीमारियों पर रोकथाम और इलाज के लिए 12 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक - एक टीम तैनात की गई है। कहीं भी संक्रामक बीमारियों के फैलने की सूचना पर टीम पहुंचकर इलाज करेंगी। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर जिले स्तर की टीम भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed