{"_id":"5d7be8078ebc3e016025f123","slug":"health-maharajganj-news-gkp321484594","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डायरिया के आठ मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डायरिया के आठ मरीज भर्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया के मरीज।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में डायरिया के आठ मरीज भर्ती
ओपीडी में रोज हो रहा 15 से 20 मरीजों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गर्मी के कारण डायरिया के मरीज ज्यादा पहुंचने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 15 से 20 मरीजों का इलाज हो रहा है। वहीं, जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में डायरिया के आठ मरीज भर्ती हैं। उन्हें पेट दर्द, उल्टी, दस्त की शिकायत है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है।
जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज अंकुश (5) के साथ आए तीमारदारों ने बताया कि बच्चे को पहले पेट में हल्का दर्द शुरू हुआ तो नजदीक के अस्पताल से दवा ले आए। राहत नहीं मिली तो जिला अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया। यहां चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। नेतासुरहुरवां निवासी अनुराग (5) इसी वार्ड में भर्ती हैं। तीमारदारों ने बताया कि बच्चे को उल्टी होने लगी तो जिला अस्पताल में ले आए। जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। यहां इलाज चल रहा है। इसके अलावा आदित्य (2) निवासी चौक, अवधेश (1) निवासी बृजमनगंज, मनीष (16) निवासी पकड़ी, शुभम (10) निवासी चौक और अभय (5) निवासी पोखरभिंडा का इलाज भी जिला अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों ने कहा कि दूषित जल के सेवन व अन्य कारणों से बच्चे डायरिया की चपेट में आते हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वच्छ जल पीने की सलाह दी जाती है।
सीएमएस डॉ. आरबी राम ने कहा कि अस्पताल की ओपीडी में रोज करीब 15 से 20 मरीज आते हैं। जिनका इलाज किया जाता है। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज लिया जाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि डायरिया से बचाव के लिए बच्चों को दूषित जल का सेवन न करने दें।