{"_id":"5d57019b8ebc3e89f472e59c","slug":"health-facility-maharajganj-news-gkp317867417","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवा बदहाल, एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवा बदहाल, एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य सेवा बदहाल, एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। शुक्रवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। कस्बे के मुख्य तिराहे के निकट ठूठीबारी मार्ग पर 102 एंबुलेंस खराब हो गई। उसमें जच्चा-बच्चा थे और घर लौट रहे थे। एंबुलेंस में सवार जच्चा-बच्चा घंटों परेशान रहे। एंबुलेंस के चालक की सूचना के काफी देर बाद पहुंची दूसरी एंबुलेंस जच्चा-बच्चा को घर लेकर गई।
एंबुलेंस चालक मिथिलेश ने बताया कि सदर अस्पताल से जच्चा-बच्चा लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहरौली छोड़ने जा रहे थे। इसी बीच निचलौल नगर पंचायत के मुख्य तिराहे के निकट ठूठीबारी मार्ग पर अचानक एंबुलेंस खराब हो गई। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जच्चा-बच्चा को छोड़ने के लिए दूसरा एंबुलेंस भेजा गया। वहीं परिजन संजीत का कहना था कि सदर अस्पताल में बच्ची पैदा हुई थी। डॉक्टरों ने पत्नी सुनीता व बच्चे की स्वास्थ्य की जांच कर घर जाने को कहा। जच्चा-बच्चा को घर ले जाने के लिए 102 एंबुलेंस बुलाया गया। कॉल करने के करीब 25 मिनट बाद एंबुलेंस अस्पताल से जच्चा-बच्चा को लेकर घर छोड़ने के लिए चला। रास्ते मे एंबुलेंस खराब हो गई। जिसके कारण उमस भरी गर्मी से घंटों जच्चा-बच्चा परेशान रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।