फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health check-up of women, men and children

Maharajganj News: महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों का स्वास्थ्य जांचा

Tue, 23 Sep 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of women, men and children
महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशन में सोमवार को वाहिनी चिकित्सालय परिसर में “स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगया गया। इसमें महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. वी. विष्णु प्रिया (22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज) के साथ-साथ सीएचसी चिकित्सा अधिकारी सदर डॉ. जितेंद्र चौहान एवं डॉ. रोमा गुप्ता ने 85 से अधिक महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने सभी को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया तथा रोग के अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने कहा कि “नारी ही परिवार और समाज की वास्तविक शक्ति है। यदि महिलाएं, पुरुष और बच्चे स्वस्थ रहेंगे, तो पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ी मजबूत बनेगी। इसी उद्देश्य से यह अभियान परिवार के सर्वांगीण स्वास्थ्य एवं सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं जवान तथा संदीक्षा सदस्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed