फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health and eye test of 45 vehicle drivers and operators conducted

Maharajganj News: 45 वाहन चालक-परिचालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण

Fri, 26 Apr 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 26 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Health and eye test of 45 vehicle drivers and operators conducted
महराजगंज। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जिले में परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को ऑफिस में कैंप लगाकर वाहन चालकों और परिचालकों की आंखों की जांच कराई। दवाओं का भी वितरण किया गया। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जिले में 22 अप्रैल से शुरू हुआ। इसके तहत स्वास्थ व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में चालकों के आंखों की जांच की गई। शिविर में 45 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डाॅ. कृष्णकांत यादव, विकास श्रीवास्तव ने टीम के साथ जांच किया और जरूरी सलाह भी दी। डाॅ. कृष्णकांत ने कहा कि इस समय धूप का असर वाहन चालकों की आंखों पर पड़ रहा है। एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि पूरे पखवाड़े वाहन चालकों और परिचालकों के नेत्र की जांच और स्वास्थ की जांच होगी। इस अवसर पर संभागीय निरीक्षक आरडी प्रसाद वर्मा, वरिष्ठ सहायक सचिन शुक्ला, कुलदीप गिरी, मुकेश यादव, अतुल कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed