फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'He' ruined the family between the husband and wife

Maharajganj News: पत्नी-पत्नी के बीच 'वो' ने उजाड़ दिया परिवार

Tue, 10 Mar 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
'He' ruined the family between the husband and wife
नौतनवां। पति-पत्नी के बीच 'वो' की एंट्री ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया। महिला के पति द्वारा सुसाइड नोट और वीडियो में जिस कथित प्रेमी सोनू गौतम के कारण पूरा परिवार खत्म होने की बात कही गई है। वह भी गाजीपुर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस की प्राथमिक जांच में अब तक जो बात सामने आई वह यह है कि सोनू गौतम भी गाजीपुर जिले में ही किसी दूसरे गांव का रहना वाला है। बंदना की उससे पढ़ाई के दौरान ही मुलाकात हुई थी। पुरानी पहचान होने के कारण उनकी दोस्ती समय के साथ प्रेम में बदल गई। पति को दोनों के रिश्ते से एतराज होने पर कुछ दिनों तक बातचीत भी बंद रही लेकिन फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। पति द्वारा बनाए गए वीडियो के मुताबिक दोनों में आए दिन फोन और वीडियो कॉल पर लगातार बातचीत होती थी।
विज्ञापन

एसएसबी में तैनात सफाई कर्मी बंदना के पति अमरीश ठाकुर और दोनों बच्चों का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार की देर रात अमरीश के भाई अश्वनी कुमार शास्त्री को सुपुर्द कर दिया। रात में ही परिजन तीनों शव को लेकर गाजीपुर चले गए। सोमवार की सुबह शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। गाजीपुर में स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

एसएसबी की 66वीं वाहिनी के मुख्यालय में बतौर सफाईकर्मी तैनात बंदना निवासी मिर्जापुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर के पति अमरीश ठाकुर ने पारिवारिक कलह में रविवार की सुबह कस्बे के गांधी नगर वार्ड स्थित अपने किराए के कमरे में अपनी बेटी कंचन (4) और बेटे अमरेंद्र (3) की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के समय एसएसबी कर्मी बंदना ड्यूटी पर गई थीं। सूचना पर जब तक वह और पुलिस फोर्स पहुंची तब तक तीनों अपना दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले में पसरा रहा सन्नाटा
नगर के गांधी नगर वार्ड में रविवार को एक साथ तीन लोगों की हुई मौत की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। जहां घटना के बाद से ही उस गली और पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं लोगों के चेहरों सहमें हुए नजर आए। सोमवार को पूरे मोहल्ले में मातम जैसी स्थिति बनी रही। कई घरों के बच्चे स्कूल तक नहीं गए। वहीं पूरे दिन यह हृदय विदारक घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

जीवन भर यह दर्द नहीं भूल पाएगी बंदना
बंदना इस दर्द को पूरे जीवन भर नहीं भूल पाएगी। घटना के बाद बंदना बार-बार बेहोश हो जा रही थी। वह कभी बच्चों का शव देखती तो कभी अपने पति का। साथ में पहुंची एसएसबी जवान की सहयोगी बंदना को ढांढस बंधा रही थी। अमरीश के इस कदम से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं। लोगों के अनुसार, अमरीश आसपास के लोगों से बहुत ज्यादा मतलब नहीं रखता था। वह घर में ही बच्चों की देखभाल करता था। परिवारिक कलह में अंदर ही अंदर घुट रहा था।

पहले से चेते होते परिजन तो नहीं होता इतना बड़ा वारदात
एसएसबी में तैनात महिला बंदना और उसके पति अमरीश ठाकुर के बीच संबंधों के खराब चलने की जानकारी परिवार ही नहीं बल्कि महिला के विभागीय अधिकारियों को भी थी। मृतक के भाई अश्वनी कुमार शास्त्री द्वारा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक परिवार के साथ ही अक्तूबर माह में एसएसबी बटालियन में भी दोनों के बीच आए दिन विवाद होने और महिला द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत पहुंची थी। वहां से उन्हें समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। इसके बाद दोनों कुछ दिन तक अच्छे से रहे। बाद में फिर दोनों में विवाद होने लगा। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने को कभी तैयार नहीं थे। परिवार के लोग अगर पहले चेत गए होते तो शायद आज इतना बड़ा हादसा नहीं होता।



आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में आगे बढ़ेगी जांच
घटना के बाद मृतक अमरीश ठाकुर के भाई अश्वनी कुमार शास्त्री की ओर से मिली तहरीर पर एसएसबी में सफाई कर्मी बंदना समेत उनके परिवार व अन्य सात लोगों के खिलाफ साजिश रचने और हत्या करने की धारा की प्राथमिकी तो दर्ज हो गया है लेकिन विवेचना में हत्या की धारा को हटाकर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा के तहत ही मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं पुलिस अब प्रथम दृष्टया घटना वाले दिन दीवार पर लिखी सुसाइड नोट में उल्लेख नाम और वीडियो में कही गई बातों को ही मुख्य आधार बनाते हुए अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। जल्द ही पुलिस की एक टीम पूरे घटनाक्रम को ठीक से समझने और अन्य कागजी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने लिए गाजीपुर के लिए भी रवाना होगी।

बंदना ने भी ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
एसएसबी कर्मी बंदना ने भी ससुराल पक्ष के लोगों पर आए दिन उन्हें प्रताड़ित करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने भी पुलिस को तहरीर बताया कि जब से नौकरी लगी उसके बाद से विवाद शुरू हो गया। उसने युवक के जीजा पर भी पति को भड़काने का आरोप लगाया है। उसने ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस इस मामले में तहरीर नहीं मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed