फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hasudi Asanupar: Brainstorming on budget to make carbon neutral panchayat

हसुड़ी औसानुपर : कार्बन न्यूट्रल पंचायत बनाने के लिए बजट पर मंथन

Fri, 22 Dec 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 22 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hasudi Asanupar: Brainstorming on budget to make carbon neutral panchayat

विज्ञापन
बैठक व वीडियो कांफ्रेंसिंग में तय हुआ बजट का प्रावधान
हसुड़ी औसानपुर गांव को कार्बन न्यूट्रल पंचायत बनाने की पहल



आईआईटी बीएचयू की रिपोर्ट के अनुसार कार्य कराने पर हुआ मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी



सिद्धार्थनगर। आईआईटी बीएचयू की रिपोर्ट के अनुसार भनवापुर ब्लॉक के ग्राम हसुड़ी औसानुपर कार्बन न्यूट्रल पंचायत बनाने की पहल शुरू हो चुकी है। इसके तहत सीडीओ जयेंद्र कुमार की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को विकास भवन के एनआईसी में बैठक व वीडियो कांफ्रेंसिंग हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत में कराए जाने वाले कार्य के लिए बजट व्यवस्था पर चर्चा की गई।
भनवापुर ब्लॉक के हसुड़ी औसानपुर को कार्बन न्यूट्रल पंचायत बनाने के लिए एक सोलर चार्जिंग स्टेशन, तीन ई-रिक्शा, 90 सोलर स्ट्रीट लाइट, 10 सोलर हाईमास्ट लाइट की जरूरत है। साथ ही यहां प्रत्येक घर में भोजन पकाने के लिए 173 सोलर इंडेक्शन कुकर और लोगों के यहां 1670 एलईडी बल्ब लगाए जाने है। इसके अलावा आठ सोलर मोबाइल वाटर पंप, एक बायोगैस प्लांट, एक सोलर कोल्ड स्टोरेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कार्बन न्यूट्रल एंड वाटर पाजिटिव लैब की स्थापना एवं उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करनी है। साथ ही इनके प्रयोग के लिए स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित किया जाना है।
विज्ञापन

इन जरूरी सामग्रियों की उपलब्धता के लिए मीटिंग में बजट की व्यवस्था पर चर्चा हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम केंद्र सरकार पंचायती राज मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी ममता वर्मा, पंचायती राज विभाग के सचिव आशीष तिवारी, आईआईटी दिल्ली के प्रो. विजय, आईआईटी बीएचयू के प्रो शिशिर गौड़, ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी एवं ग्राम पंचायत सचिव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
इन मदों से होगा गांव में कार्य
प्रधान दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग की तरफ से गांव में हरियाली के लिए पौधे लगाने का कार्य वन विभाग की तरफ से किया जाना तय हुआ है। साथ ही अन्य कार्यों के लिए ग्राम निधि, सीएसआर, मनरेगा समेत अन्य मदों से कार्य कराया जाना तय हुआ है। इन कार्यों को पूर्ण कराने के लिए जल्द समयसीमा भी निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed