फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Happy with the appointment of administrators, the Pradhans honored the BJP District President and MLAs.

Maharajganj News: प्रशासक बनाने से खुश प्रधानों ने भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायकों को किया सम्मानित

Thu, 04 Jun 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Happy with the appointment of administrators, the Pradhans honored the BJP District President and MLAs.
महराजगंज। प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय का घुघली के प्रधानों ने स्वागत किया। बुधवार को ब्लॉक के सभागार में घुघली के प्रधानों ने पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय का स्वागत एवं सम्मान किया।
विज्ञापन



ग्राम प्रधानों ने प्रदेश सरकार के इस फैसले को ग्रामीण विकास की निरंतरता बनाए रखने वाला महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गांव, गरीब और किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विकास कार्यों के प्रभावित होने की आशंका थी लेकिन सरकार ने प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंप दी है। इससे गांवों में चल रही विकास योजनाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन




सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, आवास, शौचालय सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि सरकार का यह निर्णय जनहित में है और इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गति बनी रहेगी। कार्यक्रम को प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजाराम गुप्ता, चतुर्भुज सिंह, सिद्धू सिंह एवं जिला मंत्री दिनेश जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान मनोज जायसवाल, शैलेश पटेल, रवि पांडेय, सागर कन्नौजिया सहित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed