{"_id":"67fac12448d3bf0dd102e403","slug":"hanuman-jayanti-was-celebrated-with-great-pomp-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-146782-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
Sun, 13 Apr 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
सोनौली में हनुमान जन्म उत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा।
महराजगंज। जिले के सभी इलाकों में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह झांकियां निकाली गईं। भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान वीर हनुमाना से पूरा शहर गूंज उठा।
महराजगंज शहर में जिला उद्योग तिराहे पर बबलू तिवारी ने भंडारे का आयोजन किया। शाहूजी महराज नगर वॉर्ड में संजेश शर्मा ने भंडारे में पूड़ी सब्जी का इंतजाम किया था। वहीं नगर पालिका गेट के सामने प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमेंं रामचंद्र प्रसाद, दुर्गेश कुमार, बृजेश, निवेश, वेदांत आदि ने श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाकर पुण्य अर्जित किया।
वहीं सिसवा बाजार में मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में लोगों ने निशान यात्रा निकाली। नगर भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान बाबूलाल अग्रवाल, संत कुमार जालान, प्रह्लाद अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल, एकता अग्रवाल, श्यामा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
नौतनवा तहसील क्षेत्र के हरदीडाली गांव के कोटिया मंदिर के पास भूतपूर्व सैनिक मनोज राना के नेतृत्व में हनुमान जयंती पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करवाने के लिए वेदों के मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया।
परतावल में नगर पंचायत परतावल के छातीराम में भव्य धार्मिक हनुमान की नवीन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया गया। सोनौली के प्राचीन काली माता मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई।
फरेंदा नगर व कस्बे में श्री बालाजी सेवा मंडल मिलगेट की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूजन अर्चन व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, अशोक जायसवाल मौजूद रहे।