फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Half the city's electricity remained disrupted for seven hours, people yearned for water

Maharajganj News: सात घंटे ठप रही आधे शहर की बिजली, पानी के लिए तरसे लोग

Sat, 07 Sep 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 07 Sep 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Half the city's electricity remained disrupted for seven hours, people yearned for water
बैकुंठपुर स्थित पवार हाउस पर विद्युत को ठीक करते कर्मी।
महराजगंज। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे फाल्ट के चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह ही बिजली गुल होने से लोगों के घरों की पानी की टंकियां सूख गईं। गर्मी से लोग बेहाल हो गए। सबसे ज्यादा दिक्कत व्रती महिलाओं को हुई। दोपहर करीब दो बजे बिजली विभाग के कर्मियों ने फाल्ट ठीक किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लोगों ने अपनी दिनचर्या की शुरुआत की ही थी कि अचानक जय प्रकाश नगर, सरोजनी नगर, पड़री, अमरूतियां समेत 12 से अधिक वार्डों की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने के कारण टंकी में पानी नहीं भरा जा सका। जैसे-तैसे लोगों ने काम चलाया। धीरे-धीरे लोगों के घरों का इन्वर्टर भी जवाब दे गया। गर्मी से लोग बेहाल हो गए। टंकी से पानी भी खत्म हो गया। लोग इधर-उधर से पानी का जुगाड़ करते दिखे।
विज्ञापन

सरोजनी नगर की ज्ञानती देवी ने बताया कि व्रत में बिजली नहीं रहने से समस्या हुई। बच्चों समेत बुजुर्गाें को परेशान होना पड़ा। पानी की आपूर्ति करने वाले आरओ प्लांट संचालक दिनेश ने बताया कि बिजली नहीं रहने से जनरेटर चलाकर काम चलाना पड़ा। देर से शहर में ग्राहकों को पानी मिला। समय से बिजली मिली होती तो समस्या नहीं रहती। बैंक रोड पर भी लोगों के घरों में बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी हुई। दवा कारोबारी हरिनारायण पटेल ने बताया कि शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहद खराब है। दोपहर करीब दो बजे बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढकर ठीक किया। दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 हजार बिजली आपूर्ति लाइन में ब्रेकडाउन हो गया था। बिजली कर्मियों ने ढूंढकर उसे ठीक कर दिया है। दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
-शैलेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम

बिजली गुल होने से नहीं हो सकी गेहूं की पिसाई
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के 12 वार्डों की बिजली गुल रही। इसके कारण लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली न मिलने के कारण कस्बे की अधिकतर आटा चक्की बंद रहीं और लोग गेहूं की पिसाई कराने के लिए भी परेशान रहे। आरओ मशीन लगाकर पानी की सप्लाई करने वाले पानी तक नहीं पहुंचा सकें क्योंकि बिजली के अभाव में आरओ मशीनों का संचालन नहीं हो सका। विद्युत उपकरण की मरम्मत करने वाले दुकानों पर सन्नाटा देखा गया। दुकान संचालक बिजली के अभाव में उपकरणों की मरम्मत नहीं कर सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed