फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Half-burnt body of a woman found in a field, creates sensation in the area

Maharajganj News: खेत में महिला का मिला अधजला शव, क्षेत्र में सनसनी

Thu, 23 Apr 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Half-burnt body of a woman found in a field, creates sensation in the area
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली गांव में बुधवार की सुबह एक महिला का अधजला शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव गांव के सीवान में बड़ी नहर के पश्चिम स्थित बंसवार निवासी राजाराम सिंह के खेत में पड़ा मिला। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम और एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसका चेहरा, हाथ व शरीर बुरी तरह जला हुआ है, जिससे उसकी पहचान करने में मुश्किल हो रही है। हालांकि, पैर में बिछिया व पायल मिलने से महिला के विवाहित होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव को यहां लाकर जलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि आसपास के चौराहों, किराएदारों व ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले लोगों की भी जांच कराई जा रही है। साथ ही अन्य थानों व जिलों को भी सूचना भेजी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना श्यामदेउरवा में आंशिक रूप से जली एक महिला का शव मिला है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed