फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Guru Purnima celebrated with reverence by bowing down to the Gurus

Maharajganj News: गुरुओं को नमन कर श्रद्धा के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

Tue, 04 Jul 2023 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima celebrated with reverence by bowing down to the Gurus
गुरुओं को नमन कर श्रद्धा के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
फोटो
विज्ञापन

जिले में अलग अलग स्थानों पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गुरु के प्रति श्रद्धा, निष्ठा व सम्मान का प्रतीक गुरु पूर्णिमा पर्व बुधवार को जिले भर में पारंपरिक रूप से धूमधाम पूर्वक मनाया गया। इस दौरान गुरु की महिमा को रेखांकित करते हुए उनके महत्व को बताया गया।
कास्मोपोलिटन स्कूल प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल ने गुरु शिष्य की प्राचीन परंपरा के बारे में विस्तार से बताया। शहर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आलोक रंजन ने गुरु पूर्णिमा के मनाए जाने के कारणों के बारे में बताया। चौक बाजार गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर अवेद्यनाथ के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बसंत नारायण सिंह ने कहा कि पौराणिक आख्यानों के अनुसार इस दिन महर्षि व्यास का जन्म हुआ था।
विज्ञापन

इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय संस्कृत में गुरु का स्थान महत्वपूर्ण होता है। गुरु को भगवान से भी ऊंचा स्थान प्राप्त है। गुरु ज्ञान देते हैं। हमारे जीवन से अंधकार को मिटाकर प्रकाश की ओर ले जाते हैं। इस मौके पर डॉ मनीषा त्रिपाठी, डॉ सरोज रंजन, दीपेंद्र पांडेय, शैलेंद्र भारती, कृष्ण कुमार प्रजापति, अजय राव, मदन प्रसाद, विजय प्रजापति, प्रीति पांडेय, प्रतिमा गुप्ता, अजय त्रिपाठी, मनोजनाथ योगेश्वर, विजय भारती, संजीव वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवा बाजार श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में स्थित गायत्री पीठ द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। इंजीनियर सुरेश खरवार एवं अनिल जायसवाल आदि ने नगर के संभ्रांत नागरिकों के साथ हवन पूजन किया। इस अवसर पर गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ के वक्ताओं ने आध्यात्मिक संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed