फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Guru ji was playing games on mobile, children were creating ruckus in the campus.

Maharajganj News: गुरु जी मोबाइल में खेल रहे थे गेम, परिसर में बच्चे मचा रहे थे उधम

Sat, 17 Aug 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 17 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Guru ji was playing games on mobile, children were creating ruckus in the campus.
महराजगंज। जिले के पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में जिम्मेदार बेहतर शिक्षण व्यवस्था का माहौल देने का दावा करते हैं, लेकिन शुक्रवार को पड़ताल में उनके दावों की पोल खुल गई। कहीं शिक्षक मोबाइल में गेम खेलते मिले तो बच्चे परिसर में उधम मचा रहे थे। कुछ स्कूलों में हैंडपंप का पास पानी रूकने से संक्रमण का खतरा है।
विज्ञापन

10 : 05 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेहरी में सहायक अध्यापक मोबाइल में गेम खेलते नजर आए। वहीं कक्षा में बच्चे आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे। जबकि विद्यालय की दो रसोईया भोजन बनाती हुई दिखीं। एक ही कक्षा में आठ बच्चे मिले। सहायक अध्यापक कौशिक मुनि पांडेय ने बताया कि प्रधानाध्यापक रम्हौली में स्कूल के बच्चों की किताब लेने गए हैं। यहां पर कक्षा 6 में 11 बच्चे, कक्षा 7 में 8 बच्चे, जबकि कक्षा 8 में 13 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

10:35 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय रम्हौली में स्कूल के बच्चे परिसर में खेलते मिले। वहीं सहायक अध्यापक राकेश कुमार पटेल बच्चों से गत्ते की दफ्ती रस्सी से बंधवाते हुए मिले। जबकि रसोईया खाना बना रही थी। विद्यालय में मिट्टी गिराई गई है, लेकिन उसको ठीक नहीं किया गया है। विद्यालय में 27 बच्चे दिखे। प्रधानाध्यापक नरसिंह ने बताया कि कक्षा 6 में 17, कक्षा 7 में 26 व कक्षा 8 में 18 बच्चों का पंजीयन हैं। यहां पर दो रसोईया इसरावती, रीमा हैं। बच्चों के भोजन में तहरी बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10:58 बजे प्राथमिक विद्यालय सिसवा में स्कूल के परिसर में एक स्कूली बच्चा बिना ड्रेस का खेलते हुआ मिला। जहां पर आंधी के दौरान विद्युत पोल व हाईटेंशन तार परिसर में गिरा हुआ है। उसमें करंट नहीं है। जबकि अन्य बच्चे अपनी कक्षाओं में पढ़ाई करते हुए मिले। यहां पर कुल 35 बच्चे मौजूद मिले। प्रधानाध्यापक सुमन मौर्य ने बताया कि यहां पर सहायक अध्यापक पूर्णिमा, दो शिक्षा मित्र तैनात हैं। कक्षा 1 में 16, कक्षा 2 में 10, कक्षा 3 में 21, कक्षा 4 में 24 और कक्षा 5 में 21 बच्चे पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत पोल व हाईटेंशन तार को हटाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।
11:15 बजे प्राथमिक विद्यालय जनकपुर विश्राम धूसी सिंहपुर में स्कूल के बच्चे खेलते हुए मिले, जबकि शिक्षक आपस में बातचीत करते हुए दिखे। हैंडपंप के पास गंदा पानी पसरा दिखा। शौचालय की स्थिति बदहाल हो गई है। सहायक अध्यापक शशि कला यादव ने बताया कि प्रधानाध्यापक सुनीता वर्मा छुट्टी पर हैं। यहां पर कक्षा 1 में 10 बच्चे, कक्षा 2 में 15 बच्चे, कक्षा 3 में 11 बच्चे, कक्षा 4 में 7 बच्चे जबकि कक्षा 5 में 16 बच्चे पंजीकृत हैं। हैंडपंप दुरुस्त करने के लिए जल निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि मेन गेट का एक दरवाजा गिरा है। खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया है।

-------------------------
दायित्व के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसी बात है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में पठन-पाठन व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। -श्रवण कुमार गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed