फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Guests going from Nepal to Ayodhya welcomed at Sonauli border

Maharajganj News: नेपाल से अयोध्या जाने वाले मेहमानों का सोनौली बाॅर्डर पर स्वागत

Sat, 20 Jan 2024 07:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 Jan 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Guests going from Nepal to Ayodhya welcomed at Sonauli border
सोनौली। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित नेपाल के मेहमानों के आने का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया है। नेपाल के भैरहवा एयरपोर्ट से उतरने के बाद अयोध्या के लिए निमंत्रित मेहमान भारत-नेपाल बाॅर्डर के अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार सोनौली पहुंचे। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने ढोल-नगाड़े व पुष्पा वर्षा कर मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन

मेहमानों में शामिल पशुपति नाथ विकास कोष के सेक्रेटरी राजू खत्री ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को रुद्राक्ष की माला भेंट की। इसके बाद वाहन से नेपाली मेहमान अयोध्या रवाना हुए। नेपाल से अयोध्या में आमंत्रित 12 मेहमानों की सूची सोनौली बॉर्डर पर पहुंची थी। इसमें से पशुपतिनाथ विकास कोष के सेक्रेटरी राजू खत्री, पशुपतिनाथ विकास कोष के फार्मर सेक्रेटरी रमेश उत्प्रेती, विश्व हिंदू परिषद नेपाल के अध्यक्ष टीका पहारी, स्वामी लोकानंद, वीएचपी नेपाल के राष्ट्रीय सदस्य आचार्य विष्णु ग्यावाली, वीएचपी नेपाल के आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी प्रहलाद रेग्मी भैरहवा एयरपोर्ट से सोनौली बाॅर्डर पहुंचे। इस मौके पर तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, सोनौली चौकी इंचार्ज अनघ कुमार, सोनू साहू, विष्णु शर्मा, संजय बजिमय, रवि पारिक, किशोर जोशी, राजू गुप्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed