{"_id":"6465e93982639cda5f0a7759","slug":"groom-brothers-beaten-up-during-dance-at-maharajganj-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में हंगामा: डांस के दौरान स्टेज पर चढ़ने से किया मना, नाराज युवकों ने दूल्हे के भाइयों की कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में हंगामा: डांस के दौरान स्टेज पर चढ़ने से किया मना, नाराज युवकों ने दूल्हे के भाइयों की कर दी पिटाई
Thu, 18 May 2023 02:30 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 May 2023 02:30 PM IST
सार
भिटौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि शादी में मारपीट की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपी दीपचंद व हरिशचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। डांस प्रोग्राम में स्टेज पर चढ़कर डीजे की धुन पर नाचने को लेकर घराती और बराती पक्ष के लोगों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दरौली में बीते सोमवार रात बरात आई थी। इस दौरान डांस प्रोग्राम में स्टेज पर चढ़कर डीजे की धुन पर नाचने को लेकर घराती और बराती पक्ष के लोगों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
इस विवाद में मनबढ़ों ने दूल्हे के भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। दुल्हे के पिता ने भिटौली पुलिस को दो नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा नरायन निवासी रामकिशुन के बेटे रमापति की बरात भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली में आई हुई थी। बरात आगमन के बाद डांस प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान गांव के कुछ युवक स्टेज पर चढ़ जा रहे थे। जिसपर दुल्हे के भाई बृहस्पति ने स्टेज पर चढ़ने से मना करने लगे।
विज्ञापन
यह बात गांव के युवकों को नागवार लगी और वह दुल्हे के भाई बृहस्पति को मारने पिटने लगे। आरोप है कि बीच बचाव करने आए दुल्हे के दूसरे भाई विद्यापति को भी इन मनबढ़ों ने लात-मुक्का से मारपीट कर घायल कर दिया। दुल्हे के पिता रामकिशुन ने भिटौली थाने पर पहुंच कर मारने वाले दो लोगो के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
भिटौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि शादी में मारपीट की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपी दीपचंद व हरिशचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।