{"_id":"65a943d52a16bdc54a013177","slug":"great-potential-for-wood-furniture-and-wood-crafts-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14161-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: काष्ठ फर्नीचर और काष्ठ शिल्प के लिए अत्यधिक संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: काष्ठ फर्नीचर और काष्ठ शिल्प के लिए अत्यधिक संभावनाएं
Thu, 18 Jan 2024 08:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 Jan 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में ओडीओपी उत्पाद के तहत काष्ठ फर्नीचर और काष्ठशिल्प उद्योग के प्रोत्साहन और संवर्धन के विषय में जनपद के उद्यमियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में काष्ठ फर्नीचर और काष्ठ शिल्प के लिए अत्यधिक संभावनाएं हैं। आवश्यकता संभावनाओं के दोहन की है। इसके लिए उद्यमियों को नवाचारी और जागरूक होना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान दौर में सिर्फ पारंपरिक उत्पादों के साथ बाजार में प्रतिस्पर्धा करना कठिन है। उद्यमी बाजार का अध्ययन करें और नए उत्पादों के निर्माण की ओर ध्यान दें। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को कारीगरों के प्रशिक्षण का निर्देश दिया। उन्होंने उद्यमियों को पराली के उत्पाद की ओर भी ध्यान देने के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आपको मार्केट लिंकेज उपलब्ध कराने के साथ अन्य सभी जरूरी सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एलडीएम अमरेश मौर्या, ग्रामोद्योग अधिकारी रामचंद्र प्रसाद मौजूद रहे। संवाद