फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   grant for marriage

शादी अनुदान के लिए मिला एक करोड़, जिले के 501 आवेदक होंगे लाभान्वित

Sun, 11 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
grant for marriage
शादी अनुदान के लिए मिला एक करोड़, जिले के 501 आवेदक होंगे लाभान्वित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पिछड़े वर्ग के गरीबों के लिए राहत भरी खबर है। शासन द्वारा पुत्री शादी अनुदान योजना के तहत पिछड़ी वर्ग की बेटियों को व्यक्तिगत अनुदान के रुप में 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे जहां अभिभावकों को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा, वहीं वे अपनी पुत्रियों की शादी भी बेहतर ढंग से कर सकेंगे।
प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग की गरीब बेटियों को भी व्यक्तिगत शादी के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से शादी का अनुदान उपलब्ध कराती है। अनुदान का लाभ प्राप्त करने के लिए पिछड़े वर्ग के आवेदकों (लड़की के माता अथवा पिता) को शादी की तारीख के 90 दिन पहले या 90 दिनों बाद तक ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इसके पूर्व या बाद के आवेदन पर विचार नहीं होगा। इस बार भी शासन ने जिले में 501 बेटियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से एक करोड़ से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई है। इच्छुक आवेदकों को शादी अनुदान का लाभ प्राप्त करने के लिए वेबसाइट shadianudan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ब्लॉक पर तथा शहरी क्षेत्र के लोगों को तहसील पर ऑनलाइन आवेदन की हॉर्डकापी को जमा करना होगा। जिम्मेदार उसका सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट देंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि शासन द्वारा 501 लाभार्थियों को 20-20 हजार रुपये की अनुदान राशि देने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है। पात्रता के आधार पर बेटियों को लाभान्वित करने का कार्य होगा।
विज्ञापन

आवेदकों के लिए यह है पात्रता
आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
आवेदन करने वाले ग्रामीण क्षेत्रो के लाभार्थी के परिवार की आय 46080 रुपये होनी चाहिए और शहरी क्षेत्रो के लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 56460 रुपये होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत शादी के समय लड़की की आयु 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए और लड़के की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
शादी अनुदान के लाभ के लिए यह देने होंगे दस्तावेज
आवेदकों को आधार कार्ड, जाति व आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति, लड़की का आधार कार्ड, उम्र प्रमाण पत्र व फोटो, लड़के का उम्र प्रमाण पत्र व फोटो, शादी कार्ड को दस्तावेज के रुप में उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed