{"_id":"63767d847008816cbf6b0dc0","slug":"gram-pradhan-terminated-the-service-of-panchayat-assistant-maharajganj-news-gkp457778464","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने पंचायत सहायक की सेवा समाप्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान ने पंचायत सहायक की सेवा समाप्त की
विज्ञापन

निचलौल। क्षेत्र के रौतार गांव के ग्राम प्रधान ने कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सहायक की सेवा समाप्त कर दी। इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी को पत्र के माध्यम से दी गई है।
रौतार के ग्राम प्रधान पुंडरीक पटेल ने खंड विकास अधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि पंचायत सहायक सतीश कुमार पटेल द्वारा लगातार कार्यों में लापरवाही बरती जा रही थी। जिसके चलते ग्रामीणों को प्राथमिक स्तर की सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाती थीं। इसे लेकर गांव में प्रशासनिक समिति की बैठक की गई। बैठक में समिति के निर्णय पर पंचायत सहायक को नोटिस के माध्यम से सेवा समाप्त कर दी गई है।
ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचायत सहायक ने ग्राम सचिवालय में अपना ताला जड़ दिया है। ऐसे में ग्राम पंचायत का कार्य प्रभावित हो रहा है।
खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने बताया कि ग्राम पंचायत को अधिकार है कि कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सहायक को नोटिस जारी कर कार्रवाई कर सकती है। सचिवालय में ग्राम प्रधान और सचिव को अपना ताला लगाने के लिए निर्देश दिया गया है।