{"_id":"6af37fc58d75412ecd099a17","slug":"accident-occurred-on-the-anandnagar-nautanwa-rail-section-on-monday-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-188933-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के उदितपुर के शिवनरायनपुर गांव के सामने सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के मामले की जांच कर रही है।
मामला फरेंदा थाना क्षेत्र में उदितपुर गांव के शिव नरायनपुर के सामने घटना सोमवार सुबह करीब 8:25 बजे की है। नकहा से गोरखपुर जा रही 55069 गाड़ी की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। उनकी पहचान 25 वर्षीय सुंदरी पुत्री लालचंद और उसकी चार वर्षीय बेटी दिव्यांशी, निवासी उदितपुर टोला केसौली, थाना फरेंदा के रूप में हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ दीपशिखा वर्मा व थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, परिजन ने बताया कि सुंदरी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। उसकी पूर्व में चार बार शादी होने के वह अक्सर अवसाद में रह रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मां के साथ मासूम बेटी की मौत ने झकझोर दिया
फरेंदा। रिश्तों की डोर बार-बार टूटती रही और सुंदरी की जिंदगी मुश्किल होती गई। चार बार शादी होने के बाद भी उसका घर नहीं बस सका। परिवार के बेरुखी के कारण व मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही सुंदरी को ससुराल पक्ष से सहारा नहीं मिला तो वह मायके में पिता लालचंद के साथ रहने लगी। चार वर्षीय बेटी दिव्यांशी के साथ जीवन जी रही थी।
क्षेत्र के उदितपुर टोला केसौली निवासी सुंदरी के जीवन की कहानी में कई बार उतार-चढ़ाव से भरी रही। हर बार रिश्ता टूटने के बाद उसकी जिंदगी में मुश्किलें बढ़ती गईं। ससुराल पक्ष से मदद नहीं मिलने के कारण वह अक्सर अपने मायके में ही रह रही थी। चार वर्षीय दिव्यांशी मां के साथ रहती थी। छोटी सी उम्र में ही मासूम मां के जीवन का अहम हिस्सा बन गई थी। दोनों की एक साथ मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। लोग विधाता के क्रूर मजाक व इतना बड़ा आत्मघाती कदम की लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को आत्महत्या के रूप में देख रही है। फिलहाल जांच के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।