{"_id":"60f860e88ebc3e6d1c5378cb","slug":"gram-panchayats-will-be-rewarded-by-answering-questions-maharajganj-news-gkp402709538","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवालों का जवाब देकर पुरस्कृत होंगी ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवालों का जवाब देकर पुरस्कृत होंगी ग्राम पंचायतें
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के लिए पंचायतों को 15 अगस्त तक हमारी पंचायत पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन करनी वाली पंचायतों के जिम्मेदार न सिर्फ 100 अंक की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, बल्कि प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त कर अन्य ग्राम पंचायतों को प्रेरित कर सकेेंगे। पुरस्कार योजना का उद्देश्य पंचायतों को आदर्श बनाना, ग्राम पंचायतों को स्मार्ट ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करना व उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करना है। इस वित्तीय वर्ष में जिले से न्यूनतम पांच पंचायतों को पुरस्कृत किया जाना है ऐसे में इच्छुक ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों से 15 अगस्त तक मांगा गया है। आवेदन करने के बाद जिम्मेदारों को विभिन्न विषयों पर आधारित 100 अंक की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से गुजरना होगा। प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेने वाली ग्राम पंचायतों के नाम को चयनित करते हुए डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से फ्रीज किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायतों का स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट के परीक्षण के बाद सूची को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि आवेदन कर प्रश्नोत्तरी में बेहतर अंक प्राप्त करने वाली तथा स्थलीय सत्यापन में खरा उतरने वाली ग्राम पंचायतों का नाम समिति से अनुमोदित कराकर राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।
पांच विषयों पर देना होगा जवाब
डीपीआरओ केबी वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए आवेदन करनी वाली ग्राम पंचायतों को कोविड प्रबंधन पर 12 अंक, स्वच्छता प्रबंधन पर 20 अंक, पर्यावरण सुरक्षा पर 12 अंक, बेहतर स्वशासन पर 15 अंक, सामाजिक सौहार्द व सहभागिता पर 11 अंक एवं ग्राम पंचायत विकास योजना पर 30 अंकों के सवालों का जवाब देना होगा। इस बार के प्रश्नोत्तरी में कोविड प्रबंधन के सवालों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
समिति का गठन किया गया
ग्राम पंचायतों के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य स्तर पर नाम भेजने के लिए बनाई गई समिति में डीएम अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष, डीपीआरओ सदस्य सचिव तथा सीएमओ, डीडीओ, डीईएसटीओ व अपर मुख्य अधिकारी सदस्य नामित हैं।