{"_id":"641df7f3bac92eff480dd774","slug":"gram-chaupal-maharajganj-news-c-7-1-97699-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छोटे-छोटे काम भी नहीं निपटा पा रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छोटे-छोटे काम भी नहीं निपटा पा रहे अधिकारी
Sat, 25 Mar 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
तेंदुअहिया गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में समस्या सुनते अधिकारी।संवाद
ग्राम चौपाल
फोटो
चौपाल में आए पीड़ितों ने बताईं समस्याएं, किसी को मृत्य प्रमाणपत्र की जरूरत तो कोई पेंशन न मिलने से परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में ग्राम चौपाल में गांव के लोगों की समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। गांव स्तर के छोटे-छोटे काम भी अधिकारी नहीं निपटा पा रहे हैं। चौपाल में बहुत उम्मीद के साथ लोग समस्याएं लेकर पहुंचते हैं लेकिन आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। उनको काम कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। शुक्रवार को पनियरा व सदर क्षेत्र के गांव में चौपाल की पड़ताल में हकीकत सामने आ गई...
ग्राम पंचायत बैदा में चौपाल-समय 11:16 बजे
ग्राम पंचायत अधिकारी अरुन कुमार ठाकुर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। गांव की तारामती ने बताया कि बेटी वंदनी की मौत 30 जनवरी हुई थी। मृत्यु प्रमाणपत्र की आवश्यकता है। दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद भी नहीं मिल रहा है। भटक रहीं हूं। आश्वासन मिलता है लेकिन प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा है।
गांव के पथरू ने कहा कि पहले हमको दिव्यांग पेंशन मिल रही थी लेकिन अब नहीं मिल रही है। चौपाल में पहुंचे तो आश्वासन देकर घर भेज दिया। ओमप्रकाश ने बताया कि आवेदन के बाद भी आवास नहीं मिला है। 12:15 बजे अवर अभियंता शिवकुमार पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत तेंदुअहिया-चौपाल समय दोपहर 12:40 बजे
एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद, सचिव ऋषिराज पटेल लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। विकलांग दुर्गेश ने कहा कि पांच महीने से पेंशन नहीं मिल रही है। बिंदु ने बताया कि आठ माह पूर्व शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन अभी तक शौचालय नहीं मिला है।
ग्राम सभा मिश्रौलिया-समय 11 बजे
ग्राम प्रधान नागेंद्र पंचायत भवन पर मिले। नोडल अधिकारी एडीओ एजी सुरेंद्र दूबे रास्ते में थे। उन्होंने बताया कि जल्द पहुंच जाउंगा। ग्राम सभा मिश्रौलिया के गुड्डू ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की समस्या बताई। ग्राम सभा निवासी नागेंद्र, विजयमल, जय प्रकाश ने वरासत के लिए आवेदन किया था, लेकिन वरासत नहीं हुआ है। हलका लेखपाल आशा प्रसाद ने बताया मृतक के आश्रित तीनों पुत्रों के नाम वरासत कर मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शांति, श्याम सुंदर ने पीएम किसान सम्मान निधि नहीं मिलने की शिकायत की।
ग्राम सभा मधुबनी-ग्राम चौपाल, 11:30 बजे
पंचायत भवन पर लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। राजस्व से संबंधित कलावती देवी, रम्भा ने खतौनी में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन किया था। नाम दर्ज नहीं हुआ। हलका लेखपाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द नाम दर्ज कर दिया जाएगा। सेठई, मुन्ना प्रसाद, चौथी, राम गति, सरजू ने बताया कि ऑनलाइन करने के बाद भी किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही है। ग्राम सभा निवासी सेठई ने बताया कि एक साल से वृद्धा पेंशन की धनराशि खाते में नहीं आ रही है। ग्राम सचिव अभिषेक मणि त्रिपाठी ने बताया कि खाते का ई-केवाइसी नहीं होने के कारण समस्या है।