{"_id":"60f5c20c8ebc3e1eb45d0cc8","slug":"government-serious-to-give-employment-to-youth-maharajganj-news-gkp4024801174","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को रोजगार देने को लेकर शासन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को रोजगार देने को लेकर शासन गंभीर
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार देने के लिए शासन गंभीर
महराजगंज। युवाओं को रोजगार देने के प्रति शासन गंभीर है। प्रदेश में 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व 26 व्यायाम प्रशिक्षकों की तैनाती से ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं के शारीरिक, सामाजिक व सांस्कृतिक विकास में मदद मिलेगी।
ये बातें सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थी दायित्व का बेहतर ढंग से निर्वहन करें। एनआईसी में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर चयनित पनियरा क्षेत्र की तेंदुअहिया की रहने वाली रुबी तिवारी, नौतनवां के राजेंद्र नगर वार्ड निवासी विनोद कुमार चौधरी तथा सदर तहसील क्षेत्र के बसतंपुर राजा निवासी ऋषिकेष यादव को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। विधायक ने कहा कि शासन की ओर से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि जिले के युवाओं का चयन उनकी कठिन मेहनत का परिणाम है। सभी अपने दायित्व व कर्तव्य को लेकर सदैव गंभीर रहें। इस दौरान प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, सुनील कुमार, पारस, यशवंत पटेल व राममूरत आदि मौजूद रहे।