{"_id":"6522faceb8c2b01081062966","slug":"government-colleges-join-passport-to-earning-program-students-will-get-benefits-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-7286-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पासपोर्ट टू अर्निंग कार्यक्रम से जुड़ें राजकीय कॉलेज, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पासपोर्ट टू अर्निंग कार्यक्रम से जुड़ें राजकीय कॉलेज, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
- माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से किया जा रहा प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। युवाओं को स्कूल, काम और जीवन में आगे बढ़ाने के लिए जिले के चार राजकीय इंटर कॉलेजों में पासपोर्ट टू अर्निंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। इससे जुड़कर छात्र-छात्राएं जहां अपने कौशल और क्षमताओं को विकसित करेंगे, वहीं सशक्त भी बन सकेंगे।
देश में बेरोजगारी चरम पर है। सभी को रोजगार से नहीं जोड़ा जा सकता, इसलिए युवाओं के कौशल को विकसित करते हुए उन्हें स्व रोजगार से जोड़ने की पहल प्रारंभ की गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंदनगर, धनेवा-धनेई व नौतनवां को इससे जोड़ते हुए छात्र-छात्राओं के विकास की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत प्रशिक्षकों की ओर से उनके कौशल के साथ-साथ सीखने की प्रक्रिया को विकसित करते हुए उन्हें सफलता के शीर्ष पायदान पर पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
-- -- -- --
इन बिंदुओं पर छात्र-छात्राओं को किया जा रहा जागरूक
समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक मुकेश ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ने वाले युवाओं को डिजिटल उत्पादकता, वित्तीय साक्षरता समेत अन्य रुचिपरक बिंदुओं को शामिल किया गया है। छात्र-छात्राओं को चार माह तक प्रशिक्षण देकर इन कार्यों में पारंगत करने की पहल होगी। इसमें नोडल अध्यापकों को भी अनिवार्य रूप से मौजूद रहना होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
2500 छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
जिले के उपरोक्त चारों इंटर कॉलेज के कक्षा नौ से 12 तक में अध्ययनरत 2500 से अधिक छात्र-छात्राओं को इसके प्रति जागरूक करने का कार्य होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
पासपोर्ट टू अर्निंग कार्यक्रम से जिले के चार राजकीय इंटर कॉलेजों को जोड़ते हुए छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने की पहल प्रारंभ की गई है। युवा उसका लाभ उठाते हुए कार्यक्रम की सार्थकता को सिद्ध करें।
-अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक