{"_id":"676efefeb6ac290da501ba17","slug":"gorakhpur-railway-defeated-kushinagar-and-made-it-to-the-semi-finals-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-139184-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोरखपुर रेलवे ने कुशीनगर को हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोरखपुर रेलवे ने कुशीनगर को हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह
Sat, 28 Dec 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कालेज के ग्राउंड के मैदान में खेले जा रहे ठा शिवकुमार सिंह स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर रेल ने कंक्रीट क्लब कुशीनगर को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा।
शुक्रवार को खेले गए एकमात्र मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि तैय्यब अंसारी ने किया।गोरखपुर रेल और कंक्रीट क्लब कुशीनगर के बीच खेले गए मैच के पहले हाफ के 10वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी ने शानदार मैदानी गोल मारकर टीम को आगे किया तो वही 12वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी को खेल भावना के विपरीत आचरण के कारण रेफरी ने एक खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखाकर पूरे मैच के लिए बाहर कर दिया। दूसरे हाफ के 25वें मिनट में कंक्रीट क्लब कुशीनगर ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही गोरखपुर की टीम ने 30वें मिनट में शानदार मूव बनाते हुए टीम का दूसरा गोल कर दिया। इसके बाद कोई टीम गोल नही कर सकी। गोरखपुर रेल की टीम ने मैच 2-1 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्का कर लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका बिहार के अभय कुमार व लाइनमैन की भूमिका रहमत व सत्येंद्र पटेल रहे।