{"_id":"68bf429c4400221bd10a9d91","slug":"gorakhpur-news-saryu-water-level-decreased-by-15-cm-10-villages-are-still-surrounded-by-flood-maharajganj-news-c-7-gkp1052-1064763-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सरयू जलस्तर 15 सेमी घटा, अभी भी बाढ़ से घिरे हैं 10 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सरयू जलस्तर 15 सेमी घटा, अभी भी बाढ़ से घिरे हैं 10 गांव
विज्ञापन
बड़हलगंज क्षेत्र के ज्ञानकोल गांव में कटान रोकने के लिए ट्रीस्पर लगाया गया।
खतरे के निशान से नदी 80 से ऊपर, अब कटान का खतरा बढ़ा
चिल्लूपार। बड़हलगंज क्षेत्र में सरयू के जलस्तर में सोमवार को 15 सेंटीमीटर की कमी आई है। सरयू के बरहज में खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही रही है। लेकिन, बाढ़ प्रभावित बगहा देवार, ज्ञानकोल और जैतपुर में लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। अब भी बाढ़ से करीब 10 गांव घिरे हुए हैं। तटवर्ती गांवों में कटान का खतरा बढ़ गया है।
बाढ़ खंड दो सिंचाई विभाग ज्ञानकोल और बगहादेवार में कटान को रोकने के बचाव कार्य कर रहा है। घटते जलस्तर के बीच सरयू की तेज धारा से तटवर्ती ज्ञानकोल में सुभाष यादव के घर के पास, बगहादेवार आबादी के करीब के अलावा जैतपुर गांव के पास रुक-रुककर कटान जारी है। सड़कों पर बाढ़ का पानी है। ग्रामीण नाव से आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं।
नदी के कटान के मुहाने पर जैतपुर गांव के 10 घर, ज्ञानकोल में 16 और बगहादेवार 8 घर हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वैभव सिंह सिंह ने बताया कि बरहज में सरयू का जलस्तर तेजी से घट रहा है। राप्ती पहले से खतरे के निशान से काफी नीचे है। कटान पर नियंत्रण है। हालांकि नदी का जलस्तर घटने के पानी का प्रवाह और तेज हो गया है। कटान से निपटने के लिए विभाग तैयार है। जैतपुर में बचाव कार्य करना संभव नहीं है। कटान क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
वर्जन
सरयू नदी का जलस्तर घटने से कटान हो रहा है। निरीक्षण बाढ़ प्रभावित जैतपुर, ज्ञानकोल और बगहा सहित अन्य गांवों के बाढ़ पीड़ितों में 700 पैकेट भोजन का वितरण किया गया है।
- अमित कुमार जायसवाल, एसडीएम, गोला
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
0 कटान प्रभावितों को रैन बसेरा में शिफ्ट करने का निर्देश
गोला। कस्बा के वार्ड नंबर 18 (मल्लाह टोले) में सरयू नदी के कटान का सोमवार को एसडीएम अमित जायसवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान कटान प्रभावित परिवारों को रैन बसेरा में शिफ्ट करने का निर्देश दिया।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नदी के तट पर बसे इस टोले में कटान शुरू हो गया है। कटान प्रभावित दीपचंद, नरसिंह, जयसिंह, कतवारु, जीतबंधन, श्रीकांत, परभु, भीम आदि के मकान से महज दस से 15 फीट की दूरी पर कटान हो रहा है। करीब बीस परिवार की नींद उड़ गई है।
सोमवार की शाम एसडीएम अमित जायसवाल ने मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर कटान स्थल का निरीक्षण किया। उन्हें जल्द से जल्द डाक बंगले के पास बने रैन बसेरा में शिफ्ट करने का निर्देश दिया। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता निजामुद्दीन को कटान रोकने का निर्देश दिया। इस पर अभियंता ने मंगलवार से कटान रोधी कार्य शुरू कर देने का आश्वासन दिया।
एसडीएम अमित जायसवाल ने बताया कि कटान प्रभावितों को रैन बसेरा में शिफ्ट करने और राजस्व कर्मियों को पीड़ितों को राशन, खाना समेत अन्य जरूरी सामान मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। संवाद