फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News: Five arrested including a gangster involved in buying and selling illegal weapons

Maharajganj News: अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले गैंगस्टर समेत पांच गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Five arrested including a gangster involved in buying and selling illegal weapons
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन गैंगस्टर समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, कारतूस, चार मोबाइल और दो बाइक बरामद की है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के रामपुर निवासी मनीष साहनी, कैंट के बेतियाहाता निवासी अनुज कुमार, लहसड़ी खैरा टोला निवासी शैलेंद्र निषाद, वीरु साहनी उर्फ गौरव और गायघाट निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में गैंगस्टर मनीष साहनी और अनुज कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास है। दोनों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर केस दर्ज हैं। वहीं अनुज कुमार पर एनडीपीएस एक्ट में भी कार्रवाई हो चुकी है। जबकि शैलेंद्र निषाद पर हत्या और गैंगस्टर एक्ट के केस दर्ज हैं। वहीं वीरु साहनी और सुनील कुमार पर भी कई आपराधिक मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed