{"_id":"699f6000d9152807f00f4d01","slug":"goods-worth-thousands-stolen-by-breaking-the-locks-of-two-kiosks-maharajganj-news-c-206-1-mhg1029-172303-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो गुमटी का ताला तोड़ हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो गुमटी का ताला तोड़ हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
हरदीडाली चौराहे का मामला, एक गुमटी में सभी सामान सुरक्षित
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर बीती रात दो गुमटी का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी है।
सोनाली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली चौराहे के पास गोपाल नारायण चौधरी के कटरे के सामने एक गुमटी में हरदीडाली के कोटिया टोला निवासी गुड्डू सिंह निवासी किराने की दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात गुमटी में ताला बंदकर घर चला गया। लगभग बारह बजे रात में पुलिस मेरे घर आई और कहा कि आपकी गुमटी का ताला टूट गया है। मैं परिवार के साथ गुमटी पर आया और अंदर जाकर देखा तो 300 रुपये नकद और करीब 6,000 रुपये का गुटका व अन्य सामान गायब हैं।
दूसरी तरफ हरदीडाली एसएसबी रोड पर हरदीडाली के बड़का टोला निवासी सरफराज एक गुमटी रखकर मीट बेचता है। उसकी गुमटी का ताला तोड़ा गया है लेकिन उसमें से कोई सामान गायब नहीं है।
विज्ञापन
खनुआ पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि पुलिस रात में गश्त पर थी। पुलिस को देखते ही चोर भागने लगे। उन्हें दौड़ाया गया लेकिन रात का फायदा उठाकर सभी खेत के रास्ते फरार हो गए। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।