फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gond community raised demand for issuing Scheduled Caste certificate

Maharajganj News: गोंड समाज ने अनुसूचित जाति प्रमाण निर्गत करने की उठाई मांग

Thu, 21 Mar 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 21 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gond community raised demand for issuing Scheduled Caste certificate
महराजगंज। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिलाध्यक्ष अंगद गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात की। लोगों ने जिले में गोंड समाज को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जल्द निर्गत कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष अंगद गोंड ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र महराजगंज गोंड जाति को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र एवं तहसील प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया जा रहा है। वर्षों से गोंड जाति की समस्याओं के संबंध में अवगत भी कराया गया, लेकिन गोंड जाति की समस्याएं जस की तस बनी हैं। उन्होंने बताया कि गोंड जाति के छात्र-छात्राएं विगत प्रतियोगी परीक्षाओं एवं छात्रवृत्ति, पुलिस आवेदन से वंचित होते चले गए। पड़ोसी जनपद कुशीनगर, देवरिया में गोंड जाति का जाति प्रमाण पत्र जन-जन का जारी हो चुका है। महाराजगंज जिला प्रशासन द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी करने में हिलाहवाली की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed