फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Goddess Lakshmi, the goddess of wealth, is seated in the pandals; special worship will be held today.

Maharajganj News: पंडालों में विराजीं धन की देवी मां लक्ष्मी, आज होगा विशेष पूजन

Mon, 20 Oct 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Goddess Lakshmi, the goddess of wealth, is seated in the pandals; special worship will be held today.
नगर में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा।
महराजगंज। जिले में 2,311 स्थानों पर मूर्ति की स्थापना की गई है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस फोर्स की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक समिति पर एक-एक बीट प्रभारी अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। जिम्मेदार स्थापना से लेकर विसर्जन तक की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, समितियों को अपने स्वयंसेवक (वालंटियर) तैयार करने और पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विसर्जन स्थलों पर लाइटिंग, बैरिकेडिंग, गोताखोर, फ्लड लाइट और फायर टेंडर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

38 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जिले में 64 पटाखा दुकानों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। इनमें से 11 स्थायी और 53 अस्थायी हैं। सभी दुकानों की सघन चेकिंग की जा रही है। अब तक 9 स्थानों पर अवैध पटाखा भंडारण पाए जाने पर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और करीब 4 क्विंटल पटाखा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी नजर : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अफवाह या भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। थाना स्तर पर सक्रिय सोशल मीडिया सेल 24 घंटे ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी कर रहा है। भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed