फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Goddess devotees gathered in temples on the first day of Navratri

नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े देवी भक्त

Tue, 27 Sep 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Goddess devotees gathered in temples on the first day of Navratri
नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े देवी भक्त
विज्ञापन

महराजगंज। नवरात्रि के प्रथम दिन सोमवार को मंदिरों में देवी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन किए। वहीं, नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माता की पूजा आराधना कर जयघोष किया। मंदिरों में सबकी मंगलकामना व सुख समृद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ हुआ।
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों के बाहर मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। पूजा सामग्री की दुकानों के अलावा अन्य दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। मां भगवती के दर्शन के लिए श्रद्धालु हाथ में सजी पूजा की थाल, जिसमें नारियल, चुनरी, धूप, दीप, नैवेद्य आदि लेकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के लेहड़ा दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गोरखपुर समेत आसपास के जिलों के लोग मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए पहुंचे। महराजगंज शहर में दुर्गा मंदिर पर अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पकड़ी जंगल में मां बोकड़ा देवी मंदिर, टिकुलहिया देवी मंदिर, कुडिया देवी मंदिर, बनौलिया मंदिर पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लेहड़ा दुर्गा मंदिर के पुजारी देवी दत्त पांडेय ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed