{"_id":"677fe5c025c309c7dd09c0fa","slug":"glaucoma-in-drivers-symptoms-of-diabetes-found-in-conductors-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140173-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चालकों में ग्लूकोमा, परिचालकों में मिले शुगर के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चालकों में ग्लूकोमा, परिचालकों में मिले शुगर के लक्षण
Thu, 09 Jan 2025 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 09 Jan 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। महाकुंभ जाने वाले चालक और परिचालकों की सेहत जांचने के लिए बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ सीएमओ श्रीकांत शुक्ल ने किया। शिविर में 135 चालक और परिचालकों की सेहत जांच के साथ जरूरी दवा, चश्मा और एहतियात के बारे में जानकारी दी गई। अधिकतर चालकों में जहां ग्लूकोमा और हाई बीपी की समस्या पाई गई वहीं परिचालकों में शुगर के लक्षण मिले।
शिविर में सीएमओ ने कहा कि परिवहन निगम के चालक और परिचालक को महाकुंभ में श्रद्धालुओं को लेकर जाने की जिम्मेदारी मिली है जो बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। शिविर में 70 चालकों की आंखों की जांच हुई, जिसमें अधिकतर में ग्लूकोमा के लक्षण मिले। स्वास्थ्य विभाग के पैथोलॉजी कर्मियों ने बताया कि आंखों की आप्टिक त़ंत्रिका इससे प्रभावित हो सकती है। इसमें सीधी दृष्टि से तो साफ दिखता है, लेकिन परिधीय दृष्टि कमजोर हो जाती है।
निदान के लिए आई ड्राॅप और चश्मा दिया गया। कुछ में हाई बीपी के लक्षण पाए गए। उन्हें खानपान और दिनचर्या में सुधार की नसीहत दी गई। 65 परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें कुछ में शुगर के लक्षण मिले।
विज्ञापन
एआरएम सर्वजीत वर्मा ने कहा कि सभी चालक और परिचालक स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराएं। संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा, अजय श्रीवास्तव, राधेश्याम, हरिओम, गोरख, नरेंद्र मौजूद रहे।