फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Give better training to polling personnel

मतदान कार्मिकों को दें बेहतर प्रशिक्षण

Tue, 01 Feb 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Give better training to polling personnel
मतदान कार्मिकों को दें बेहतर प्रशिक्षण
विज्ञापन

- चेहरी स्थित आईटीएम प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एंड मैनजमेंट(आईटीएम) में पहुंचकर प्रशिक्षण संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिकों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी मास्टर ट्रेनर की है। परियोजना निदेशक व अन्य जिम्मेदार इसे सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में सभी की अहम भूमिका होती है, ऐसे में व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण स्थल पर पेयजल, सफाई व्यवस्था को बनाए रखा जाए। प्रशिक्षण के दौरान कोविड से बचाव के संपूर्ण तौर-तरीकों का पालन कराया जाए। कार्मिकों का टीकाकरण भी व्यवस्थित ढंग से कराया जाए। उन्होंने की गई व्यवस्था पर संतोष जताया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक राजकरन पाल, एके उपाध्याय, संतोष शुक्ला, मनोज प्रजापति, समीउद्दीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेयजल व सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी को
प्रशिक्षण स्थल पर पेयजल व सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आलोक कुमार सिंह को सौंपी गई है। यह भी निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन इसका पर्यवेक्षण करना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के लिए भी कलेक्ट्रेट परिसर में तैयारी शुरू
एक तरफ आईटीएम में कार्मिकों के प्रशिक्षण को लेकर तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है, तो दूसरी तरफ कलेक्ट्रेट परिसर में भी नामांकन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नामांकन कक्ष की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर बैरीकेडिंग लगाने का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि समय रहते नामांकन संबंधी सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed