{"_id":"6699288a165cc292e706f021","slug":"girls-body-found-in-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127041-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध हालात में मिला बालिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध हालात में मिला बालिका का शव
Thu, 18 Jul 2024 08:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 Jul 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
खुशहालनगर। क्षेत्र के घुघली के ग्रामसभा बारीगांव में संदिग्ध हालात में 12 वर्षीय बालिका का शव कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार को मधु घर में अकेली थी। उसकी मां मंजू देवी खेत में काम करने गई थी। दोपहर करीब एक बजे जब वह काम से घर लौटी तो कमरे में फर्श पर मधु मृत अवस्था में पड़ी थी। यह देख वह जोर-जोर से रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सभी हतप्रभ थे कि इसकी मृत्यु कैसे हुई। मंजू देवी का कहना है कि सुबह वह खाना खिलाकर खेत में काम करने चली गई थी।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। किसी भी प्रकार का कोई संकेत नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चल सकेगा।