फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girl's body found in Rohin river

Maharajganj News: रोहिन नदी में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Sun, 07 May 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found in Rohin river
शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस, कमर के ऊपर का भाग सड़ गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पनियरा। रोहिन नदी के भौराबारी पुल के नीचे पानी में युवती का सड़ा हुआ शव शुक्रवार की देर रात मिला। उसकी उम्र 32 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस शव का शिनाख्त कराने में जुटी है। युवती के कमर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह सड़ चुका है। पुलिस के अनुसार युवती के शरीर के ऊपरी हिस्से पर किसी तरह के निशान की तस्दीक नहीं हो पा रही है। जबकि कमर के नीचे के हिस्से में चोट के निशान नहीं हैं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात रोहिन नदी में शव मिलने की जानकारी होने पर पुलिस टीम मौके पर गई। शव को गोताखोरों के माध्यम से निकलवाया गया। शव सड़ चुका है। चेहरा, सीना व दाहिना हाथ सड़कर नष्ट हो चुका है। कुछ देर के बाद घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ व सीओ सदर अनुज कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार शव 10 से 12 दिन पुराना है।
विज्ञापन

एसपी ने शव की बारीकी से जांच की और थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से गोरखपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में रोहिन नदी में युवती का शव झाड़ी के किनारे उतराया दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। हालांकि, जिस पुल के नीचे युवती का शव मिला है, उस स्थान के आसपास प्रतिदिन शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है।
पनियारा के थानेदार स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 72 घंटे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

नदी व नालों में शवों का मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा
पनियरा। क्षेत्र में नदी, नालों में मिलने वाले शवों का सिलसिला जारी है। पुलिस को बरामद शवों की शिनाख्त करने में पसीना बहाना पड़ता है।
22 जनवरी को औसानी दरगाह सिवान में स्थित पोखरी में एक वृद्ध महिला का शव मिला था। जांच में शव की शिनाख्त तो हुई, लेकिन वृद्ध महिला कैसे पोखरी में गई, उसे कौन लेकर गया, इसका पता लगाने में पुलिस ने रुचि नहीं दिखाई गई। 31 जनवरी को रोहिन नदी में एक वृद्ध महिला का शव मिला था। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान कराई। पुलिस को जांच में यह पता लगाया कि बहू से हुए विवाद को लेकर वृद्ध महिला ने रोहिन नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

28 जनवरी को रोहिन नदी में लक्ष्मीपुर गांव के लठिअहवा के पास एक युवक का शव मिला था, लेकिन पुलिस की जांच में कुछ खास नहीं मिला। युवक की मौत के मामले को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। क्षेत्र के राधेश्याम ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने का यह सुरक्षित क्षेत्र बन गया है। अगर शव की शिनाख्त हो भी जाती है तो भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed