{"_id":"60afd4908ebc3edaa553b2dd","slug":"girlfriend-reached-the-wedding-pavilion-created-ruckus-maharajganj-news-gkp3959975123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका, किया हंगामा
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से बुधवार रात एक बरात कोल्हुई थानाक्षेत्र के एक गांव पहुंची। द्वार पूजा के लिए बरात पहुंचती, इससे पहले दूल्हे की प्रेमिका शादी के मंडप में पहुंच गई। वह हंगामा करने लगी। इसके बाद घरातियों ने बरातियों को बंधक बना लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस बरातियों को छुड़ाकर दूल्हे को हिरासत में ले लिया।
आरोप है कि युवक गांव की एक विधवा को शादी का झांसा देकर उसका छह वर्षों से यौन शोषण कर रहा था। वह पहले भी पुलिस से न्याय की गुहार लगा चुकी है। इसी बीच युवक की शादी की सूचना मिलते ही प्रेमिका गांव के एक व्यक्ति के साथ लड़की पक्ष के घर चल पड़ी। गांव का एक व्यक्ति महिला को लेकर विवाह स्थल से कुछ दूर पहुंचा ही था कि बरात गए कुछ लोगों की नजर उस पड़ गई। वह मंडप में पहुंच कर लड़की पक्ष के समक्ष पूरा कारनामा खोल कर रख दिया। महिला की सूचना पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बराती भागने की तैयारी कर रहे थे। लड़की पक्ष वालों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। मामले की पंचायत चल ही रही थी कि पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों में बात न बनता देख दूल्हे को थाने लेकर चली आई। एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दूबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।