{"_id":"67110fae55198aa986080b74","slug":"girl-jumped-from-rapti-river-bridge-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133759-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राप्ती नदी पुल से युवती ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राप्ती नदी पुल से युवती ने लगाई छलांग
Thu, 17 Oct 2024 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज क्षेत्र के धानी बाजार स्थित राप्ती नदी के पुल से एक अज्ञात युवती ने छलांग लगा दी। लोगों की सूचना पर पहुंची बलुआ चौकी की पुलिस मुआयना कर वापस चली गई।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को एक अज्ञात युवती दोपहर करीब दो बजे के धानी बाजार स्थित राप्ती नदी के पुल पर पहुंची और पुल की रेलिंग पर प्रिंस अहीर लिखकर नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती गोरखपुर जिले के थाना कैंपियरगंज के खड़खड़िया गांव की तरफ से आई थी। सूचना पर धानी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी कैंपियरगंज थाना के बलुआ चौकी को दी।
बलुआ चौकी की पुलिस मौका मुआयना कर वापस चली गई। दो जिले की सीमा के कारण ऊहापोह की स्थिति बनी रही, जिसके कारण राहत और बचाव कार्य नहीं हो पाया। चौकी प्रभारी धानी भूपेंद्र सिंह के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के खेसहरा थाना अंतर्गत ग्राम सभा मधूआपुर से अनुराधा पुत्री विवेकानंद मद्धेशिया 18 वर्ष बृहस्पतिवार की सुबह घर से लापता है। मामले की जानकारी होने पर उनके परिजन घटनास्थल पहुंच गए हैं, लेकिन घटनास्थल गोरखपुर जनपद की सीमा अतंर्गत हैं, इसलिए संबंधित थाना क्षेत्र को सूचना दी गई है। संवाद