फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girl dies by drowning in a well

Maharajganj News: कुंए में डूबकर युवती की मौत

Fri, 21 Nov 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Girl dies by drowning in a well
सलेमगढ़। तमकुहीराज के बसडीला बुजुर्ग गांव के बरई टोला में बुधवार की शाम को कुआं में डूबने से युवती की मौत हो गई। गांव वालों के अनुसार युवती कुंए में झांक रही थी तभी वह गिर गई। कुंए में पानी अधिक होने के कारण डूब गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बसडीला बुजुर्ग गांव निवासी काशीनाथ यादव की 20 वर्षीय बेटी निक्की कुमारी घर के पास बने पुराने कुआं में झांक रही थी। इस दौरान उसके शरीर का संतुलन बिगड़ गया और वह कुंए में गिर गई, लेकिन घटना होते आसपास किसी ने नहीं देखा, कुछ देर बाद युवती की तलाश में घर वाले कुंए के पास गए तो उसका दुप्पटा मिला इसके बाद लोगों ने देखा तो कुंए में उसकी लाश पड़ी है। किसी तरह उसे बाहर निकाले और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से युवती की मौत की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed