फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Get farmers registered for paddy procurement

Maharajganj News: धान खरीद के लिए कराएं किसानों का पंजीकरण

Fri, 26 Sep 2025 05:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:04 AM IST
सार

महराजगंज में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। जिले में 126 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहां एक नवंबर से धान की खरीद ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही होगी। किसानों को टेलिकॉलिंग से जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
Get farmers registered for paddy procurement

विस्तार

महराजगंज। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने जिला खाद्य विपणन विभाग में हुए नवीन कार्यों का शुभारंभ किया। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान क्रय की तैयारियों की समीक्षा की। डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि जनपद में 126 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जहां एक नवंबर से खरीद शुरू हो जाएगी। कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2,369 रुपये एवं ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2,389 रुपये-निर्धारित है। खरीद 28 फरवरी तक जिले में प्रभावी रहेगी। किसानों को टेलिकॉलिंग माध्यम से सूचित करें। उनको अवगत कराएं कि एफसीएसडाटयूपीडाटजीओवी पर पंजीकरण के बाद ही धान खरीद की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु धान उत्पादन 457.239 मीट्रिक टन, उत्पादकता 32.33 क्विंटल प्रति हेक्टेयर एवं आच्छादन 1.77 लाख हेक्टेयर है। एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, डीएसओ एपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed