फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Get Amrit Sarovar cleaned before the rains

Maharajganj News: बारिश से पहले कराएं अमृत सरोवर की सफाई

Sat, 17 May 2025 09:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 17 May 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Get Amrit Sarovar cleaned before the rains
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने करौता गांव में जल जीवन मिशन फेज-ll के तहत निर्मित परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओवरहेड टैंक, पंप हाउस, क्लोरिनेशन सिस्टम आदि देखा। उन्होंने अमृत सरोवर की सफाई बारिश से पहले कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने परियोजना के बारे में अधिशासी अभियंता जल निगम से विस्तृत जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि परियोजना का निर्माण जल जीवन मिशन फेज-ll के जेएमसी द्वारा किया गया है। परियोजना के तहत निर्मित ओवरहेड टैंक की क्षमता 100 किलोलीटर है। परियोजना लगभग 06 माह से संचालित है और इसके तहत कुल 430 घरों में जल संयोजन किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बात की और स्वयं घर-घर जाकर जलापूर्ति की स्थिति देखी। स्थलीय निरीक्षण में लगभग सभी घरों में जलापूर्ति होते हुए पाया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को जिन घरों में हैंडपंप खराब है, उसे ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं लीकेज की समस्या है तो उसका भी मरम्मत करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों से वार्ता के उपरांत जिलाधिकारी ने गांव में पोखरी की सफाई और अपूर्ण सड़क के निर्माण जल्द पूरा करने के लिए बीडीओ को निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed