फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Get admission in residential school

Maharajganj News: जागरूकता दिखाएं, आवासीय स्कूल में पाएं प्रवेश

Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Get admission in residential school
श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के दो बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह मेें दिया जाना है प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अटल आवासीय विद्यालय समिति में प्रवेश के लिए श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक अपने बच्चों का आवेदन करें। पात्रता पूरी करने वाले अभिभावक 22 मई की शाम पांच बजे तक अपने बच्चों का आवेदन जिले के श्रम विभाग अथवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराएं।
श्रम विभाग की ओर से संचालित होने वाले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से गोरखपुर में अटल आवासीय विद्यालय संचालित किया जाना है। विद्यालय मेें 80 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। इसमें 40 बालक व 40 बालिकाओं के लिए आरक्षित है। विद्यालय में अपने बच्चों का प्रवेश कराने के लिए जिले के इच्छुक व बोर्ड में पंजीकृत श्रमिक भी आवेदन करा सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी जो अनाथ हों वे भी निर्धारित तिथि तक जिला प्रोबेशन कार्यालय में अपना आवेदन करा सकते हैं। आवेदन करने वाले बच्चों की 18 जून को सुबह 11 से एक बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक श्रमिकों के बच्चों को परीक्षा से गुजरना होगा। 80 प्रश्नों की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। सर्वाधिक अंक पाने वाले बच्चों को प्रवेश दिलाने का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए इस सत्र से अटल आवासीय विद्यालय संचालित किया जाना है। इच्छुक श्रमिक अपने बच्चों का आवेदन कराना सुनिश्चित करें व लाभ उठाएं।
अमित कुमार मिश्रा, उप श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed