{"_id":"66bbd1a9e4cc50481603fce6","slug":"gave-appointment-letter-to-assistant-research-officer-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129013-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सहायक शोध अधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सहायक शोध अधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया
Wed, 14 Aug 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बुद्धा सभागार में स्वास्थ्य विभाग में सहायक शोध अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। विधायक ने कहा कि आशा है आप लोग अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के शासनकाल में पारदर्शी व्यवस्था के साथ बिना भेदभाव के युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। पिछली सरकारों में नौकरी के नाम पर अवैध धन उगाही की जाती थी।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि शोध की भूमिका नीति निर्धारण और उनके क्रियान्वयन से लेकर नीतियों की समीक्षा और उनमें आवश्यक सुधार के लिए अहम है। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि सार्वजनिक सेवा में प्रत्येक पद लोगों के जीवन पर प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष प्रभाव डालता है। इस दौरान प्रिंस कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार यादव और जहां आरा वहीद को सहायक शोध अधिकारी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
उपस्थित लोगों ने लखनऊ से मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुना। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. दिलीप सिंह, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, संजीव शुक्ला, राजेंद्र पटेल मौजूद रहे।