{"_id":"6649214418bfa6a5020d5f14","slug":"gathering-of-tempos-and-e-rickshaws-in-the-railway-station-premises-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122710-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रेलवे स्टेशन परिसर में टेंपो और ई-रिक्शा के जमावड़ा, परेशान हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रेलवे स्टेशन परिसर में टेंपो और ई-रिक्शा के जमावड़ा, परेशान हो रहे लोग
Sun, 19 May 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 19 May 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। रेलवे स्टेशन परिसर में टेंपो और ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है जिससे यात्रियों को आने जाने में समस्या हो रही है। मामले में सुरक्षा कर्मी अनजान बने रहते हैं।
नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए दो मार्ग हैं। एक अटल चौक से मुख्य मार्ग जो सीधे स्टेशन पर आता है, दूसरा मालगोदाम मार्ग जो नौतनवा कस्बा के घंटाघर चौराहे से होकर जाता है। ट्रेन आने से पहले दोनों मार्गों पर ई रिक्शा और टेंपो का जमावड़ा लगा रहता है। सवारी सवारी बैठाने को लेकर टेंपो और ई रिक्शा चालकों में होड़ लगी रहती है। इसके लिए आपस में नोकझोंक करते रहते हैं। ई रिक्शा और टेंपो को मालगोदाम के पास और रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने खड़े कर देते हैं। ट्रेन आते ही सवारी बैठाने के लिए होड़ मचा देते हैं। इसी तरह से मालगोदाम मार्ग पर भी ई रिक्शा और टेंपो चालक जाम लगा देते हैं। नेपाल के भैरहवा में आंख का इलाज कराने के बाद लौट रहे यात्री देवराजी, राज नंदनी, सरस्वती, प्रेम कुमारी,गीता, करमचंद, चंद्रिका, सुदेश महतो,बैजनाथ आदि यात्रियों ने बताया कि ई रिक्शा चालक जबरिया सवारी बैठाने का प्रयास करते हैं और मनमाना किराया वसूल करते हैं। रेलवे सुरक्षा बल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि स्टैंड बन जाने से लोग पर्ची कटाकर स्टैंड से बाहर ई रिक्शा खड़ा कर देते हैं अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन