फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gate to be installed at vending zone; outside vehicles will not be able to enter.

Maharajganj News: वेंडिंग जोन में लगेगा गेट, नहीं प्रवेश कर सकेंगे बाहरी वाहन

Fri, 10 Jul 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gate to be installed at vending zone; outside vehicles will not be able to enter.
सक्सेना चौराहे पर बने वेंडिंग जोन का निरिक्षण करते अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार। 
नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी ने वेडिंग जोन का निरीक्षण कर दिए निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को संबंधित ठेकेदार के साथ सक्सेना चौराहे स्थित वेंडिंग जोन निरीक्षण किया। अमर उजाला में नौ जुलाई को ''''वेंडिंग जोन में ऑटो, सड़क पर दुकानें, रोजाना जाम'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी ने वेंडिंग जोन के मुख्य प्रवेश द्वार पर जल्द से जल्द गेट लगाने के निर्देश दिए। जिससे अनधिकृत वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। साथही उन्होंने वेंडिंग जोन परिसर में अपने वाहन खड़े करने वाले टेंपो चालकों को भी सख्त हिदायत दी कि वे परिसर को पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना है, न कि वाहनों की पार्किंग करना। यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सक्सेना चौराहे पर बने वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही लॉटरी सिस्टम के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया जाएगा, ठेकेदार को गेट लगाने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही वेंडिंग जोन का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed