{"_id":"6165c6d78ebc3e4cc1255833","slug":"gangasters-case-registerd-against-8-accused-maharajganj-news-gkp412713228","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ अभियुक्तों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ अभियुक्तों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई
पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोहिया निवासी आठ अभियुक्तों पर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें दो अभियुक्तों को 26 अप्रैल 2021 गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जो अभी भी जेल में बंद हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत परसोहिया निवासी मैनुद्दीन, सुभान, गयासुद्दीन, शाहबुद्दीन, निजामुद्दीन, मकसूद, अनीश, इंसान अली गैंग बनाकर समाज में भय पैदा करते हैं। इन आरोपियों पर चोरी व पशु क्रूरता जैसे अन्य मामले में मुकदमा दर्ज हैं। समाज विरोधी गतिविधियों ने लिप्त होने के कारण पुलिस ने उन सभी लोगों पर उत्तर प्रदेश गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जिसमें मकसूद अली व इंसान अली को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने 8 आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करने की पुष्टि की। संवाद
पुलिस अधीक्षक ने नौतनवां थाने का निरीक्षण किया
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने मंगलवार को नौतनवां थाने का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक व समस्त विवेचकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं, महिला संबंधित अपराधों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण के लिए सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया। थाने पर पंजीकृत गंभीर अपराधों की समीक्षा की गई। वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया गया। थाना परिसर का निरीक्षण कर मालखाना, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय व हवालात का निरीक्षण किया गया। संवाद
बाक्स बनाएं---
दो लाख रुपये वापस कर पेश की ईमानदारी का मिसाल
फरेंदा। तहसील में बैनामा कराने पहुंचे एक व्यक्ति ने दो लाख रुपये भूलवश दूसरे की डिकी में रख दिए। कुछ देर बाद जब रुपये ढूंढने लगे तो उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एक व्यक्ति पुलिस के पास पहुंचा रुपये अपने डिकी से निकाल कर लौटा दिए जिसकी ईमानदारी की लोगों ने प्रशंसा की और पुलिस ने कोतवाली परिसर में सम्मानित किया। मंगलवार को सत्यनारायन यादव निवासी गोपालपुर बृजमनगंज फरेंदा तहसील में बैनामा कराने आए थे और दो लाख रुपये भूलवश दूसरे गाड़ी की डिकी में रख दिया। कुछ देर बाद गाड़ी की डिग्गी में देखा तो रुपये नहीं मिले। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उसी दौरान सुबोध यादव निवासी महदेवा दुबे ने पुलिस से परेशान होने का कारण पूछा। पुलिस ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। दुबारा पूछने पर पुलिस ने दो लाख गायब होने की बात बताई। तभी सुबोध यादव ने बताया कि हमारे बाइक की डिग्गी में दो लाख रुपये पड़े हुए हैं। पुलिस को सुबोध यादव ने पैसा वापस कर दिया। पुलिस व नागरिकों ने सुबोध के ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उसे माला पहना कर सम्मानित किया। उपनिरीक्षक दुर्गेश वैश्य ने बताया कि लिखा-पढ़ी के बाद सत्यनारायण यादव को पैसा वापस कराया गया।
विज्ञापन
ताल में छिपाकर रखा 15 क्विंटल लहन नष्ट
फरेंदा। आबकारी विभाग फरेंदा व नौतनवां की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के कच्ची शराब के अड्डों पर छापा डाला। जहां पर अधिक मात्रा में शराब व लहन बरामद करते हुए आधा दर्जन भठ्ठियों को नष्ट किया गया। मंगलवार को पुरंदरपुर क्षेत्र के तिनकोनिया एवं बृजमनगंज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के लोधपुरवां में छापा डाला गया। जहां पर पानी में छिपाकर रखी 15 क्विंटल लहन को निकालकर मौके पर ही नष्ट किया गया। तलाशी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखी गई करीब 18 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। मौके पर टीम ने करीब आधा दर्जन भट्ठियों को भी नष्ट करते हुए शराब बनाने वाले उपकरणों को कब्जे में लिया गया। यह जानकारी आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी ने दी। संवाद
बिना चिकित्सक संचालित होते मिला अल्ट्रासाउंड केंद्र
फरेंदा। क्षेत्र में बिना चिकित्सक संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ाई शुरू कर दी है। मंगलवार को क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गई जिसमें कई अल्ट्रासाउंड केंद्र बिना चिकित्सक के संचालित होते मिले। वहीं, बिना चिकित्सक संचालित केंद्रों का ब्योरा जिलाधिकारी को सौंपा गया है। एसडीएम अभय कुमार गुप्ता , एसीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सीओ सुनील दत्त दूबे डॉ एके पांडेय व डॉ विवेक पांडेय के साथ टीम ने क्षेत्र के कई अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जांच करने पहुंचे जहां कई केंद्रों पर मरीज मौजूद मिले लेकिन चिकित्सक मौजूद नहीं थे। एसीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के तीन अल्ट्रासाउंड केंद्र बिना चिकित्सक के संचालित होते मिले हैं। जिनकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। बिना चिकित्सक संचालित हो रहे केंद्रों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। संवाद